लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीकाः ईस्ट लंदन के नाइट क्लब में 20 युवाओं की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की, आखिर क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 17:22 IST

स्थानीय अखबार ‘डेली डिस्पैच’ ने बताया कि शव टेबल और कुर्सियों पर पड़े हुए थे और चोट के किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौत के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए शवों का अंत्यपरीक्षण करा रहे हैं।रविवार की सुबह घटनास्थल पर बुलाया गया।पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीका की पुलिस तटीय शहर ईस्ट लंदन के एक नाइट क्लब में रविवार तड़के कम से कम 20 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि उन युवाओं की मौत का कारण क्या है, जो स्कूल की परीक्षा की समाप्ति का जश्न मनाने के लिए एक पार्टी में शामिल हुए थे।

 

स्थानीय अखबार ‘डेली डिस्पैच’ ने बताया कि शव टेबल और कुर्सियों पर पड़े हुए थे और चोट के किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखे हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता सियांदा मनाना ने कहा, ‘‘अभी हम मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।’’ मनाना ने कहा, ‘‘हम मौत के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए शवों का अंत्यपरीक्षण करा रहे हैं।’’

क्लब के मालिक सियाखंगेला नदेवु ने स्थानीय प्रसारक ‘ईएनसीए’ को बताया कि उन्हें रविवार की सुबह घटनास्थल पर बुलाया गया। नदेवु ने कहा, ‘‘मुझे अभी भी नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन जब मुझे सुबह बुलाया गया तो बताया गया कि कुछ लोग जबरन वहां घुसने की कोशिश कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेआप मुझे वोट दो, हम एसी, स्विमिंग पूल, वाशिंग मशीन दूंगा?, एएमयू चुनाव प्रचार अभियान में अफ्रीकी छात्र ने किया वादा, वीडियो

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH