लाइव न्यूज़ :

कुछ अफगानों ने तालिबान को पर्वतीय क्षेत्र में बढ़ने से रोकने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:31 IST

Open in App

काबुल, 24 अगस्त (एपी) काबुल के उत्तर में एक पर्वत घाटी में अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के अंतिम बचे-खुचे सैनिकों ने तालिबान को एक सुदूर क्षेत्र में रोककर रखने का संकल्प लिया है। हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में फैली पंजशीर घाटी का एक संकरा प्रवेश मार्ग है और यह एकमात्र क्षेत्र है, जो तालिबान के कब्जे से बचा हुआ है। स्थानीय लड़ाकों ने 1980 के दशक में सोवियत सैनिकों को और एक दशक बाद गुरिल्ला लड़ाके अहमद शाह मसूद के नेतृत्व में तालिबान को रोका था। मसूद के विदेश में शिक्षित 32 साल के बेटे अहमद मसूद और कई शीर्ष अधिकारी घाटी में जमा हैं। इनमें उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह हैं जो राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर जाने के बाद कार्यवाहक नेता होने का दावा करते हैं। उन्होंने तालिबान को रोकने का संकल्प लिया है और उन्हें खदेड़ने में मदद के लिए पश्चिमी सहायता का आह्वान कर रहे हैं। मसूद ने वाशिंगटन पोस्ट में एक लेख में लिखा, ‘‘मैं आज पंजशीर घाटी से लिख रहा हूं। मुजाहिदीन लड़ाकों के साथ अपने पिता के पदचिह्नों पर चलने को तैयार हूं, जो एक बार फिर तालिबान से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास हथियारों और गोला-बारूद के भंडार हैं, जो हमने अपने पिता के समय से एकत्रित किये हैं, क्योंकि हम जानते थे कि यह दिन आ सकता है।’’ हालांकि, विशेषज्ञ कहते हैं कि तालिबान को सफलतापूर्वक रोक पाना असंभव सा है और इससे अफगानिस्तान की पहले से ही मौजूद जटिल समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा