लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में स्मॉग: अदालत चाहती है पंजाब में निजी क्षेत्र के 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करें

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:30 IST

Open in App

लाहौर, 18 नवंबर पाकिस्तान की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पंजाब सरकार को आदेश दिया कि वह प्रांतीय राजधानी में स्मॉग की बुरी स्थिति को ध्यान में रखते हुए निजी क्षेत्र के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश देते हुए तत्काल अधिसूचना जारी करे।

डॉन न्यूज की वेबसाइट की खबर के अनुसार, लाहौर उच्च न्यायालय ने यह आदेश ऐसे समय पर पारित किया है जब बुधवार को शहर की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई और लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में सबसे ऊपर था।

न्यायमूर्ति शाहिद करीम ने पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने में प्रांतीय सरकार की असफलताओं पर दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उक्त निर्देश दिए।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, हालांकि, अदालत वायु प्रदूषण के कारण क्षेत्र में स्कूलों को बंद करने के न्यायिक आयोग की सिफारिशों से सहमत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल