उत्तरी मेक्सिको में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत और एक घायल
By भाषा | Published: March 28, 2021 11:19 AM2021-03-28T11:19:28+5:302021-03-28T11:19:28+5:30
मेक्सिको सिटी, 28 मार्च (एपी) एरिजोना जा रहा एक छोटा विमान उत्तरी मेक्सिको के सोनोरा में शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
विमान ने सोनोरा के हर्मोसिलो से उड़ान भरी थी और इसे एरिजोना जाना था। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मृतकों में सोनोरा राज्य के सरकारी आर्थिक विकास अधिकारी लियोनार्दो सिस्कोमानी शामिल हैं। हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। राज्य अभियोजन कार्यालय ने बताया कि घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।