लाइव न्यूज़ :

बेरूत विस्फोट जांच के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 09:57 IST

Open in App

बेरूत, 15 अक्टूबर (एपी) लेबनान की राजधानी बेरूत के बंदरगाह पर पिछले साल हुए विस्फोटों की जांच की अगुवाई कर रहे न्यायाधीश के खिलाफ हिजबुल्ला समूह द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान शहर में बृहस्पतिवार को भयंकर गोलीबारी हुई।

बेरूत में सड़क पर हिंसक झड़प में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों घायल हो गए। यह शहर में हाल के वर्षों में सड़कों पर सबसे हिंसक झड़पों में से एक है।

शहर में गोलीबारी में पिस्तौल, स्वचालित राइफल, रॉकेट द्वारा संचालित ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया। कई घंटों तक गोलीबारी चलती रही और घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस आयीं। बंदूकधारियों यानी स्नाइपर्स ने इमारतों से गोलियां चलाई। इलाके में इमारतों की खिड़कियों में भी गोली लगी। स्कूलों को खाली कराया गया और स्थानीय निवासी छिप गए।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसने गोलीबारी शुरू की लेकिन ईरान समर्थित समूह हिजबुल्ला और अमल मूवमेंट के उसके शिया सहयोगियों द्वारा प्रदर्शन शुरू करने पर ही गोलीबारी शुरू हो गयी। उन्होंने न्यायाधीश तारिक बितर के खिलाफ प्रदर्शन किया जो पिछले साल बंदरगाह पर हुए भयानक विस्फोट मामले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं।

हिजबुल्ला और उसके सहयोगियों ने न्यायाधीश पर पूछताछ के लिए नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया जिनमें से ज्यादातर नेता हिजबुल्ला से जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल