लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने ली सीन लूंग ने की नए मंत्रिमंडल की घोषणा, 27 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

By भाषा | Updated: July 25, 2020 16:00 IST

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग की शनिवार को अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। चुनाव में उनकी पार्टी के 2020 आम चुनाव में 61.24 प्रतिशत मत हासिल किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग की पार्टी ने 2020 आम चुनाव में 61.24 प्रतिशत मत हासिल किया था। जीत के 15 दिन बाद प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्य एवं अन्य अधिकारी शपथ लेंगे।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग की पार्टी के 2020 आम चुनाव में 61.24 प्रतिशत मत हासिल करने के 15 दिन बाद प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा की। सिंगापुर में राष्ट्रपति कार्यालय इस्ताना और संसद में सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्य एवं अन्य अधिकारी शपथ लेंगे।

नए मंत्रिमंडल में पहले की ही तरह 37 मंत्री होंगे। ‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार, ली ने कहा कि नया मंत्रिमंडल मौजूदा जन स्वास्थ्य संकट एवं आर्थिक संकट से बाहर निकलने के लिए देश का नेतृत्व करेगा। हेंग स्वी कीट को पहले की तरह उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें नए मंत्रिमंडल में आर्थिक नीतियों के समन्यक मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तियो चीन हियान पहले की ही तरह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वरिष्ठ मंत्री एवं समन्यवक मंत्री के तौर जिम्मेदारी निभाएंगे और भारतीय मूल के तरमन शणमुगरत्नम भी सामाजिक नीतियों के लिए वरिष्ठ मंत्री एवं समन्वयक मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। ये दोनों मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय में भी सेवाएं देंगे।

भारतीय मूल के के. शणमुगम को कानून एवं गृह मंत्रालय, भारतीय मूल के ही डॉ. विवियन बालकृष्णन को विदेश मंत्रालय और भारतीय मूल के एक अन्य नेता एस ईश्वरन को संचार एवं प्रसार मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। इद्राणी राजा को राष्ट्रीय विकास के लिए वरिष्ठ मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मंत्रालय में नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

लूंग की पीपुल्स ऐक्शन पार्टी (पीएपी) ने कोविड-19 महामारी के बीच हुए आम चुनाव में संसद की 93 में से 83 सीटों पर जीत दर्ज कर ‘‘स्पष्ट जनादेश’’ हासिल किया है जबकि विपक्षी दल ने रिकॉर्ड 10 सीटों के साथ बढ़त हासिल की है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पीएपी 1965 से ही सत्ता में है।

उसने चुनाव में 61.24 प्रतिशत मत हासिल किए जबकि 2015 में हुए चुनाव में उसे 69.9 प्रतिशत मत मिले थे। करीब 26 लाख सिंगापुरवासियों ने शुक्रवार को मतदान किया। इस बार विपक्षी वर्कर्स पार्टी के लिए भी परिणाम हैरान करने वाले रहे, जिसने 10 सीटें हासिल कर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

शुक्रवार के चुनाव को कोरोना वायरस महामारी से निपटने पर प्रधानमंत्री के लिए जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा था। सिंगापुर उन कुछ गिने चुने देशों में शामिल है, जहां महामारी के दौरान चुनाव हुए हैं। 

टॅग्स :सिंगापुरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा