लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर बैठक अच्छी रही तो किम जोंग को व्हाइट हाउस आने का न्योता देंगे राष्ट्रपति ट्रंप

By भाषा | Updated: June 8, 2018 17:07 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि यदि सिंगापुर में 12 जून को होने वाली बैठक अच्छी रही तो वह उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग - उन को व्हाइट हाउस आने का न्योता दे सकते हैं।

Open in App

वाशिंगटन, 8 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि यदि सिंगापुर में 12 जून को होने वाली बैठक अच्छी रही तो वह उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग - उन को व्हाइट हाउस आने का न्योता दे सकते हैं। सिंगापुर में 12 जून को होने वाली बैठक के संबंध में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ चर्चा करने के बाद ट्रंप ने यह बात कही। 

संवाददाताओं ने जब ट्रंप से सवाल किया कि वह उत्तर कोरियाई शासक को व्हाइट हाउस आने का न्योता देंगे या उन्हें मार-ए-लागो में बुलाएंगे, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, ‘‘हम व्हाइट हाउस से शुरूआत करेंगे। ’’ 

वहीं उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की ओर से पिछले सप्ताह राष्ट्रपति ट्रंप को भेजी गई एक निजी चिट्ठी के बारे में उन्होंने बताया कि, ‘‘पत्र सिर्फ अभिवादन था। यह सच में बहुत अच्छा था। संभवत: मैं उसे सार्वजनिक करने की अनुमति प्राप्त कर सकता हूं। बेहद गर्मजोशी भरा पत्र था।’’ हालांकि , ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि यदि उनके लक्ष्य पूरे नहीं होते हैं तो वह अब भी इस बैठक से पीछे हट सकते हैं। 

ट्रंप ने कहा , ‘‘मैं पीछे हटने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। ऐसा हो सकता है। संभवत : इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी । आशा करता हूं कि पीछे हटने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि मेरा वाकई मानना है कि किम जोंग - उन सचमुच कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो उनके लोगों, उनके परिजनों और खुद उनके लिए बेहतर होगा।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपकिम जोंग उनअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट