लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सिख नौसैनिक को ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने की अनुमति मिली

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:24 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 27 सितंबर अमेरिका के एक 26 वर्षीय सिख-अमेरिकी नौसैनिक अधिकारी को कुछ सीमाओं के साथ पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। वह इस प्रतिष्ठित बल के 246 साल के इतिहास में ऐसा करने की अनुमति पाने वाला वह पहला व्यक्ति है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में कहा गया है, ''लगभग पांच साल से हर सुबह लेफ्टिनेंट सुखबीर तूर अमेरिकी नौसैनिक कोर की वर्दी धारण करते आए हैं और बृहस्पतिवार को, सिर पर सिख पगड़ी पहनने की उनकी तमन्ना भी पूरी हो गई।''

खबर में कहा गया है कि मरीन कोर के 246 साल के इतिहास में तूर पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें पगड़ी पहनने की अनुमति मिली है।

तूर ने एक साक्षात्कार में कहा, ''आखिरकार मुझे मेरे विश्वास और देश में से किसी एक को चुनने की नौबत नहीं आई। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहते हुए दोनों का सम्मान करता हूं।''

तूर ने इस अधिकार को प्राप्त करने के लिये संघर्ष किया है। इस साल जब वह पदोन्नति पाकर कैप्टन बने तो उन्होंने अपील का फैसला किया।

खबर के अनुसार यह इतने लंबे समय तक चला इस तरह का पहला मामला था।

वाशिंगटन और ओहायो में पले-बढ़े भारतीय प्रवासी के बेटे तूर को कुछ सीमाओं के साथ ड्यूटी पर पगड़ी पहनने की अनुमति मिली है। वह सामान्य ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहन सकते हैं, लेकिन युद्ध क्षेत्र में तैनात होने पर वह ऐसा नहीं कर सकते।

एनवाईटी की खबर में कहा गया है कि तूर ने ''मरीन कोर कमांडेंट के प्रतिबंधात्मक निर्णय के खिलाफ अपील की है, और उनका कहना है कि अगर उन्हें सभी जगह पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं मिलती है तो वह कोर के विरुद्ध मुकदमा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल