लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा-FATF की ग्रे लिस्‍ट से बाहर आने के लिए उठाने होंगे कदम

By भाषा | Updated: October 29, 2019 17:38 IST

पेरिस स्थित संस्थान ने इन योजनाओं को लागू न कर पाने को लेकर पाकिस्तान को पिछले साल जून में निगरानी सूची में डाला था और उसे उन्हें लागू करने के लिए अक्टूबर 2019 तक समय दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को पिछले साल जून में निगरानी सूची में डाला था चेतावनी दी गयी थी कि ऐसा न करने पर उसे ईरान और उत्तर कोरिया की तरह काली सूची में डाल दिया जाएगा।

 पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसके देश ने आतंकवादियों के वित्त पोषण और मनी लांडरिंग पर रोक के उपायों पर निगरानी करने वाले बहुपक्षीय निकाय एफएटीएफ की निर्धारित कार्य योजनाओं पर अमल की दिशा मई-सितंबर के बीच अच्छी प्रगति की है।

उल्लेखनीय है कि पेरिस स्थित संस्थान ने इन योजनाओं को लागू न कर पाने को लेकर पाकिस्तान को पिछले साल जून में निगरानी सूची में डाला था और उसे उन्हें लागू करने के लिए अक्टूबर 2019 तक समय दिया था। पाकिस्तान को चेतावनी दी गयी थी कि ऐसा न करने पर उसे ईरान और उत्तर कोरिया की तरह काली सूची में डाल दिया जाएगा।

संगठन ने पाकिस्तान द्वारा मामले में प्रगति को लेकर असंतोष जताया था और कार्य को पूरा करने के लिये छह महीने की समयसीमा दी थी। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर रजा बकीर ने सोमवार को कहा, ‘‘इस साल की शुरूआत से मध्य तक प्राधिकरणों के रूख पर पुनर्विचार किया गया है। परिणामस्वरूप इस मामले में प्रगति को लेकर कई कदम उठाये गये हैं।’’

उन्होंने कहा कि एफएटीएफ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लिये निर्धारित कार्य योजना को पूरा करने के लिये मई और सितंबर के बीच उल्लेखनीय प्रगति की गयी है। इस कार्य योजना का मकसद मनी लांड्रिंग निरोधक व्यवस्था को प्रभावी बनाना है।

हालांकि बकीर ने अन्य बचे क्षेत्रों में प्रगति की जरूरत पर बल दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पाकिस्तान एफएटीएफ की अगली बैठक में निगरानी सूची से बाहर आ जाये। उन्होंने मनी लांड्रिंग निरोधक / आतंकवादियों के वित्त पोषण पर अंकुश लगाने (एएमएल / सीएफटी) और व्यापार आधारित मनी लांड्रिंग (टीबीएमएल) पर सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला