लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ईसाई अल्पसंख्यकों को इस्लामिक कंठरपंथी कर रहे परेशान: शाजिया खोखर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 13, 2018 05:41 IST

"पाकिस्तान में महज 2 से 3 फीसदी ईसाई अल्पसंख्यक हैं लेकिन उन्हें भी इस्लामिक कट्ठरपंथियों द्वारा व्यवस्थित तरीके से सताया जा रहा है।" 

Open in App

जेनेवा, 13 मार्च। जेनेवा में चल रही संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की वैश्विक बैठक के 37 वें सत्र में पाकिस्तान की ईसाई महिला एक्टिविस्ट शाजिया खोखर ने ईसाई अल्पसंख्यकों की पाकिस्तान में ईसाइयों की चिंताजनक स्थित का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में महज 2 से 3 फीसदी ईसाई अल्पसंख्यक हैं लेकिन उन्हें भी इस्लामिक कट्ठरपंथियों द्वारा व्यवस्थित तरीके से सताया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रह रहे ईसाई अल्पसंख्यक पाकिस्तान में डर के साए में जीने को मजबूर हैं। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान इस देश का आधिकारिक नाम है जहां धार्मिक अल्पसंख्यकों को व्यवस्थित रूप से परेशान और उनका उत्पीड़न  किया जा रहा है।बता दें कि इससे पहले 

पाकिस्तान के एक पत्रकार नें जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद सत्र में अपनी बात कहते हुए पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की चिंताजनक स्थिति के बारे में बताया था। पत्रकार आरिफ तौकीर ने कहा था कि, पाकिस्तान में अभियक्ति की स्वतंत्रता नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान, सिंध, खैबर पख्तोंत्वा और पीओके में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए। अत्याचार करने वाले अमानवीय चेहरे कई बार सामने आते हैं।

पत्रकार आरीफ तौकीर ने कहा कि, बलूचिस्तान, सिंध, खैबर पख्तोंखवा और पीओके में अल्पसंख्यकों पर उत्पीड़न, हत्याओं और अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं। खास बात यह है कि वहां की मुख्यधारा के मीडिया में इन जैसे मानव अधिकारों के उल्लंघन की सूचना नहीं दी जा रही है और यह बहुत खतरनाक है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला