लाइव न्यूज़ :

शहबाज शरीफ ने इमरान खान सरकार की आलोचना की, ईवीएम को ‘बुरी, शातिर मशीन’ बताया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:25 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 18 नवंबर पाकिस्तान के नेता विपक्ष और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को “बुरी और शातिर” करार देते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली ‘फासीवादी सरकार’ की ऐसी व्यवस्था लागू करने को लेकर आलोचना की जिसका मकसद अगले आम चुनावों में गड़बड़ी करना है।

संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए, नेशनल असेंबली में नेता विपक्ष शरीफ ने कहा कि सरकार और उसके सहयोगी चुनावी सुधारों पर महत्वपूर्ण विधेयकों को “अवैध” करार देकर ध्वस्त करना चाहते हैं जो संसद की परंपराओं के खिलाफ है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अध्यक्ष शरीफ ने कहा कि चुनावों के दौरान हमेशा गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि चुनावों से पहले गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं।

‘द नेशन’ अखबार ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई को उद्धृत करते हुए कहा कि “चुनी हुई सरकार” इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लाना चाहती है क्योंकि वह अब लोगों से मत नहीं मांग सकती।

ईवीएम को “ईवल एंड विशस मशीन” (बुरी और शातिर मशीन) करार देते हुए पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अगले आम चुनावों में गड़बड़ी के अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिये एक व्यवस्था लागू की जा रही है।

पाकिस्तान में अगले आम चुनाव 2023 में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल