लाइव न्यूज़ :

रूस में एक स्कूल में गोलीबारी में सात छात्र एवं एक शिक्षक की मौत : रूसी गवर्नर

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:53 IST

Open in App

मास्को, 11 मई (एपी) रूस के कजान शहर में एक बंदूकधारी ने मंगलवार की सुबह एक स्कूल पर हमला कर जिसमें एक शिक्षक एवं सात छात्रों की मौत हो गयी जबकि 21 अन्य घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । एक रूसी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

रूसी मीडिया ने खबर दी है कि हमले के दौरान कुछ छात्र स्कूल की इमारत से भाग निकले जबकि अन्य स्कूल के अंदर फंस गये । इसके अनुसार हमले के बाद दर्जनों एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गये और पुलिस ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया ।

रूस के ततारस्तान रिपब्लिक के गवर्नर रूस्तम मिन्निखानोव ने बताया कि मंगलवार को हुयी गोलीबारी में आठवीं कक्षा के चार छात्र एवं तीन छात्राओं की मौत हो गयी । कजान इस प्रांत की राजधानी है।

मीडिया टीम ने बाद में बताया कि इस घटना में एक शिक्षक की भी मौत हो गयी है ।

मिन्निखानोव ने स्कूल के दौरे के बाद कहा '' हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है, (वह) 19 वर्ष का है। हथियार उसके नाम पर पंजीकृत है। उसके साथी की पुष्टि नहीं हुई है, जांच की जा रही है। ''

अधिकारियों ने कहा कि मास्को से करीब 700 किलोमीटर दूर स्थित कजान में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने इस गोलीबारी में मारे गये लोगों की याद में बुधवार को एक दिवसीय शोक की घोषणा की है।

ततारस्तान के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस घटना में 21 लोग घायल हुये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 बच्चे हैं जिनमें से छह की हालत नाजुक है जिन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।

रूस के सरकारी आरआईए नोवोस्ती समाचार समिति ने इससे पहले स्थानीय आपात अधिकारियों के हवाले से बताया था गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं।

पुलिस ने मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी है ।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने घटना पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल