लाइव न्यूज़ :

सियोल रक्षा मंत्रालय का दावा, 'उत्तर कोरिया ने दक्षिण प्योंगयांग प्रांत से दागी दो क्रूज मिसाइलें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2022 15:43 IST

सियोल रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने दावा किया है कि आज सुबह उत्तर कोरिया ने दक्षिण प्योंगयांग प्रांत के ओनचोन से पश्चिम सागर में दो क्रूज मिसाइलें दागी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने दक्षिण प्योंगयांग प्रांत के ओनचोन से पश्चिम सागर में दो क्रूज मिसाइलें दागींउत्तर कोरिया, अमेरिका और दक्षिणी कोरिया के मजबूत होते सामरिक रिश्तों को चुनौती दे रहा हैउत्तर कोरिया ने यह मिसाइल परीक्षण तब किया जब दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त अभ्यास कर रही हैं

सियोल: किम जोंग उन की नेतृत्व वाली उत्तर कोरिया की सेना ने बुधवार को दो क्रूज मिसाइलें दागी है। जिसके कारण क्षेत्र में काफी तनाव व्याप्त है। अमेरिका और दक्षिणी कोरिया के लगातार मजबूत होते सामरिक रिश्तों को चुनौती देते हुए उत्तर कोरिया लगातार मिसाइलों के परीक्षण के साथ-साथ अपनी युद्ध क्षमता में विस्तार कर रहा है।

उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइलों के परीक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए सियोल के रक्षा मंत्रालय ने कहा, "उत्तर कोरिया ने इस साल प्योंगयांग के हथियारों के परीक्षण के रिकॉर्ड तोड़ने वाले एक महीने के लंबे अंतराल को खत्म कर दिया है।"

इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "आज सुबह हमें पता चला कि उत्तर कोरिया ने दक्षिण प्योंगयांग प्रांत के ओनचोन से पश्चिम सागर में दो क्रूज मिसाइलें दागी हैं।"

रक्षा अधिकारी ने कहा, "अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारी उत्तर कोरिया की दागी गई मिसाइलों की उड़ान दूरी, विस्फोटकों को ले जाने की क्षमता और मारक सीमा का विश्लेषण कर रहे हैं।"

सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने इन मिसाइलों का परीक्षण इसलिए किया है क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैन्य सैनिकों ने अपना वार्षिक संयुक्त अभ्यास की शुरुआत की थी। उत्तर कोरिया दोनों देशों की संयुक्त सैन्य अभ्यास को मिसाइल परीक्षण के जरिये चुनौती देने का प्रयास कर रहा है।

वहीं समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि उत्तर कोरिया ने ऐसे किसी क्रूज मिसाइल का परीक्षण नहीं किया है, जिसके लिए संयुक्त राष्ट्र ने जनवरी के बाद से परीक्षण के लिए प्रतिबंधित किया हो।

मालूम हो कि इससे पहले बीते 10 जुलाई को उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग से हथियारों के बड़े जखीरे का परीक्षण किया था। उस समय उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग से समुद्र और निर्जन स्थान पर कई रॉकेट लॉन्चर दागे थे।

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा