लाइव न्यूज़ :

सीनेट ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पद के लिए मेरिक गारलैंड के नाम की पुष्टि की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 10:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 मार्च (एपी) अमेरिका की सीनेट ने पुष्टि की है कि मेरिक गारलैंड अमेरिका के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे।

संघीय अपीली अदालत के जज रहे गारलैंड को 2016 में सुप्रीम कोर्ट की एक सीट के लिए रिपब्लकिन सांसदों का समर्थन नहीं मिला था। हालांकि इस बार कई रिपब्लिकन सांसदों ने भी उनकी प्रशंसा की और कहा कि वह इस पद के लिए उचित व्यक्ति हैं। सीनेट में उनके नाम की पुष्टि के लिए 30 के मुकाबले 70 वोट पड़े।

इसके अलावा सीनेट ने आवासीय एवं शहरी विकास मंत्रालय के नेतृत्व के लिए ओहायो से सांसद मार्सिया फज और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के नेतृत्व के लिए नॉर्थ कैरोलाइना के पर्यावरण नियामक माइकल रेगन के नामों की पुष्टि की।

सांसद फज ऐसे समय में आवासीय एजेंसी का नेतृत्व करेंगी, जब संसद ने कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे किराएदारों और मकान मालिकों के लिए नए लाभों से संबंधित कानून पारित किया है।

रेगन 2017 से नॉर्थ कैरोलाइना के शीर्ष पर्यावरण नियामक हैं और वह जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रपति बाइडन के प्रयासों में सहयोग करेंगे। वह पहले ऐसे अश्वेत हैं जो ईपीए का नेतृत्व करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला