लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में सेमेरू ज्वालामुखी फूटा, निकल रहा है राख का गुब्बार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 19:59 IST

Open in App

जकार्ता, चार दिसंबर (एपी) इंडोनेशिया के सबसे घनी आबादी वाले द्वीप जावा में सबसे ऊंचा ज्वालामुखी शनिवार को फूट पड़ा जिससे आसमान में राख का गुब्बार छा गया। इससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत उत्पन्न हो गई। इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले में स्थित माउंट सेमेरु के अचानक फूटने से इसके ढलानों के आसपास के कई गांवों में इससे निकलने वाली राख भर गई।

लुमाजांग जिला प्रमुख थोरिकुल हक ने टीवी-वन को बताया कि ज्वालामुखी के फटने के साथ गरज चमक के साथ बारिश हुई। इससे बहने वाले लावा और सुलगता मलबे से दो मुख्य गांवों प्रोनोजिवो और कैंडिपुरो को जोड़ने वाला कम से कम एक पुल नष्ट हो गया। उन्होंने कहा कि इससे वहां से लोगों को निकालने में बाधा उत्पन्न हुई।

हक ने कहा, ‘‘राख के घने गुब्बार से कई गांवों में अंधेरा छा गया है।’’ उन्होंने कहा कि कई सौ लोगों को अस्थायी आश्रयस्थलों या अन्य सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है।

टेलीविजन खबरों में दिखाया गया है कि लोग एक विशाल राख के गुब्बार के नीचे दहशत में भाग रहे हैं। उनके चेहरे ज्वालामुखी की धूल और बारिश से भीगे हुए हैं। 3,676 मीटर (12,060 फुट) सेमेरू पिछली बार जनवरी में फटा था, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?