लाइव न्यूज़ :

सूडान में तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:59 IST

Open in App

काहिरा, 25 दिसंबर (एपी) सूडान में अक्टूबर में हुए तख्तापलट और उसके बाद के नाटकीय घटनाक्रम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के पहले शनिवार को राजधानी खार्तूम तथा उसके आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी।

सेना की ओर से किए गए तख्तापलट के बाद एक समझौते के तहत प्रधानमंत्री को बहाल कर दिया गया है, लेकिन देश के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को दरकिनार कर दिया गया है।

सूडान की सरकारी समाचार एजेंसी सुना की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे शहर में सैनिकों को तैनात किया गया है जबकि नील नदी पर लगभग सभी पुलों को बंद कर दिया गया, जो राजधानी खार्तूम को ओमदुरमन और बरहरी जिले से जोड़ते हैं।

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मध्य खार्तूम में स्थित प्रमुख सरकारी भवनों और संस्थानों जैसे ‘संप्रभु और रणनीतिक’ स्थलों के पास जाने को लेकर चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि वे राष्ट्रपति भवन की ओर जाएंगे।

पिछले सप्ताहांत में, सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को हिंसक रूप से तितर-बितर कर दिया था, जब वे राष्ट्रपति भवन के पास धरना देने का प्रयास कर रहे थे। गत रविवार को हुई हिंसा में कम से कम तीन प्रदर्शनकारी मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हो गए थे।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, सूडान की सेना प्रदर्शनकारियों का दमन करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। सैनिकों पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ सामूहिक बलात्कार करने के भी आरोप लगे हैं।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच सूडान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को पिछले महीने एक समझौते के तहत पुन: बहाल किया गया था। समझौते के तहत देश में हमदोक के नेतृत्व में सेना के निरीक्षण के अंतर्गत एक स्वतंत्र तकनीकी कैबिनेट का प्रस्ताव रखा गया है।

इस समझौते को हालांकि लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों ने खारिज कर दिया है और बदलाव के साथ पूर्ण रूप से एक अलग सरकार की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल