लाइव न्यूज़ :

सीरिया में संघर्ष विराम पर यूएन में नहीं बनीं सहमति, आज होगा मतदान

By IANS | Updated: February 24, 2018 13:05 IST

"हम इस मसौदे पर सहमति बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि परिषद के सभी 15 सदस्य एकजुट होकर इसके पक्ष में वोट करेंगे।"

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 24 फरवरी: संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के राजदूत मंसूर अली ओतेबी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया में 30 दिवसीय संघर्षविराम की मांग संबंधी मसौदा प्रस्ताव पर मतदान शनिवार तक स्थगित कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फरवरी माह के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष अल ओतेबी ने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों के बीच शुक्रवार को कई दौर की गोपनीय वार्ता के बाद कोई सहमति नहीं बन पाई।उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य इस मसौदे पर सहमति बनाने के बहुत करीब थे लेकिन वे मतभेदों को दूर नहीं कर पाए। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, "हम इस मसौदे पर सहमति बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि परिषद के सभी 15 सदस्य एकजुट होकर इसके पक्ष में वोट करेंगे।"कुवैत और स्वीडन द्वारा तैयार किए गए इस मसौदे में सीरिया में 30 दिवसीय संघर्षविराम लागू करने की मांग की गई है ताकि इस बीच मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके और संकटग्रस्त क्षेत्रों से गंभीर रूप से बीमार लोगों को सकुशल निकाला जा सके। इस मसौदे पर पहले शुक्रवार को मतदान होना था।संयुक्त राष्ट्र में स्वीडन के राजदूत ओलोफ स्कूग ने कहा कि वह शुक्रवार को हुए इस गतिरोध से बेहद हताश थे। उन्होंने कहा, "मैं बेहद हताश हूं कि संयुक्त राष्ट्र सीरिया के लोगों के कष्ट कम करने का प्रयास करने वाले इस मसौदे पर सहमति नहीं बना पाया।"उन्होंने कहा कि इस पर अब शनिवार को मतदान होगा। स्कूग ने हाल ही में हिंसा में बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए कहा, "हम हार नहीं मानेंगे क्योंकि इस समय संघर्षविराम की सख्त जरूरत है।"उन्होंने संवाददाताओं को बताया, "मुझे उम्मीद है कि हम शनिवार को सशक्त, सार्थक और प्रभावशाली मसौदा पारित कर पाएंगे।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी इससे सहमत होंगे कि संघर्षविराम को तत्काल भाव से लागू करने की जरूरत है। इसे किस तरह से प्रभावी किया जाए, इस पर चर्चा होना बाकी है।"

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल