लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: भारत ने तेज किया रेस्क्यू ऑपरेशन, काबुल से भारतीयों को लेकर आज रात लौटेगा एयर इंडिया का विमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2021 18:14 IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबानी आतंकियों की एंट्री के बाद भारतीय उच्चायोग ने काबुल में अपना रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है. खबर है कि एयर इंडिया की फ्लाइट काबुल से सभी  भारतीयों को लेकर आज रात दिल्ली वापस लौटेगी.

Open in App

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबानी आतंकियों की एंट्री के बाद भारतीय उच्चायोग ने काबुल में अपना रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है. खबर है कि एयर इंडिया की फ्लाइट काबुल से सभी  भारतीयों को लेकर आज रात दिल्ली वापस लौटेगी. एयर इंडिया के इस विमान के सभी सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं और एयरपोर्ट पर भारतीयों का चेक-इन शुरू है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एयर इंडिया की आखिरी उड़ान है. उम्मीद जताई जा रही है कि ये फ्लाइट आज रात नई दिल्ली पहुंचेगी. बता दें कि तालिबानी आतंकियों के चलते सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट को उड़ान भरनी थी लेकिन आतंकी हमलों के चलते सप्ताह में तीन बार एयरलाइन की उड़ान पर संशय की स्थिति बनी हुई है. वहीं काबुल के लिए एक चार्टर उड़ान आज रद्द कर दी गई है. इन सब के बीच खबर है कि एयर इंडिया का विमान सभी यात्रियों को लेकर आज रात दिल्ली पहुंचेगा.

वहीं इससे पहले तालिबान आतंकवादियों ने आज अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर भी कब्जा कर लिया. तालिबान के बढ़ते आतंकी प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी अपना रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर लिया है. अमेरिका ने राजधानी काबुल में अपने दूतावास से राजनयिकों को हेलीकॉप्टर से निकाला.

वहीं दूसरी ओर खबर है कि तालिबानी आतंकियों के लीडर्स और अफगानिस्तान के वरिष्ठ राजनेताओं के बीच सत्ता-हस्तांतरण के लिए बैठक हो रही है. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सुरक्षाबलों से राजधानी में कानून-व्यवस्थान बनाए रखने की अपील की है. 

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानएयर इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'