लाइव न्यूज़ :

चीन में सामने आया ओमीक्रोन का दूसरा मामला

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:42 IST

Open in App

बीजिंग, 14 दिसंबर (एपी) चीन में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का दूसरा मामला सामने आया है। दो हफ्ते से अधिक समय तक पृथक-वास में रहने के बाद 67 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि यह व्यक्ति 27 नवंबर को विदेश से लौटा था और दो सप्ताह तक पृथक-वास में रहा, जिस दौरान बार-बार की गयी जांच में संक्रमण नहीं पाया गया।

शनिवार को वह दक्षिणी शहर गुआंगझू में अपने घर चला गया और उसने घर में ही अपने आप को पृथक कर लिया। एक दिन बाद रविवार और सोमवार को उसने नियमित जांच करायी तथा जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को बताया कि वह संक्रमित हो गया है।

सीसीटीवी के अनुसार, शहर में और बाद में प्रांतीय स्तर पर की गई जांच से यह तय हुआ कि वह ओमीक्रोन से संक्रमित है।

सोमवार को अधिकारियों ने देश में ओमीक्रोन के पहले मामले की घोषणा की थी। जो व्यक्ति इससे संक्रमित हुआ था वह इसी माह के प्रांरभ में यूरोप से आया था। पृथकवास में रहने के दौरान बृहस्पतिवार को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

पोलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यह यात्री उसके यहां का किशोर है, जो वारसा से चीन पहुंचा था। यह किशोर अपनी मां के साथ चीन गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला