लाइव न्यूज़ :

'फेसबुक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को काबू में रखा जाए'

By भाषा | Updated: June 7, 2020 13:57 IST

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विवादित ट्वीट किया था, जिसपर काफी विवाद हुआ था। जिसमें कहा गया था, ‘जब लूट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है।'

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार दिए जा रहे बयान और ट्वीट पर अमेरिकी विपक्षी नेता सवाल उठा रहे हैं।अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

बोस्टन: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की ओर से वित्तपोषित शोध को कर रहे कई वैज्ञानिकों ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फेसबुक का इस्तेमाल ‘‘भ्रामक जानकारी फैलाने और भड़काऊ बयान देने के लिए’’ नहीं करने देना चाहिए। अमेरिका के एक अग्रणी शोध संस्थान के 60 प्रोफेसरों समेत अन्य शोधकर्ताओं ने फेसबुक के सीईओ को शनिवार (6 जून) को पत्र लिखा जिसमें कहा कि उन्हें ‘‘भ्रामक जानकारी तथा भड़काऊ भाषा, जो लोगों को नुकसान पहुंचाती हो, उस पर सख्त नीति के बारे में विचार करना चाहिए,’’ खासकर ऐसे वक्त में जब नस्ली अन्याय को लेकर हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर ने कहा-‘शोधकर्ता फेसबुक के कुछ कदमों के विरोध में हैं

पत्र में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर डेबोरा मार्क्स ने कहा, ‘‘शोधकर्ता फेसबुक के कुछ कदमों के विरोध में हैं इसलिए हम उन्हें प्रेरित कर रहे हैं कि वे सच्चाई और इतिहास के सही पक्ष के साथ रहें और यही बात हमने पत्र में लिखी है।’’ पत्र पर 160 से अधिक शोधकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए हैं। इसमें जुकरबर्ग के उस फैसले पर खासतौर पर आपत्ति जताई गई है जिसमें ट्रंप की एक पोस्ट को फेसबुक कम्युनिटी के मानकों के उल्लंघन के रूप में चिन्हित तक नहीं करने की बात है।

डोनाल्ड ट्रंप के इस ट्वीट पर शुरू हुआ था विवाद

उस पोस्ट में ट्रंप ने लिखा था, ‘‘जब लूट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है।’’ उक्त पोस्ट मिनियेपोलिस में प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में की गई थी। पत्र में शोधकर्ताओं ने कहा है कि यह पोस्ट ‘‘स्पष्ट रूप से हिंसा भड़काने वाला बयान है।’’ फेसबुक के विपरीत ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट को चिन्हित किया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पमार्क जुकेरबर्गअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा