अब गर्मी भगाने के लिए एसी की नहीं पड़ेगी जरूरत, वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा पेंट जो घर को रखेगा ठंडा

By दीप्ती कुमारी | Published: April 18, 2021 12:47 PM2021-04-18T12:47:59+5:302021-04-18T12:47:59+5:30

हाल ही में पर्ड्यू विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पेंट बनाया है जो आपके घर को एयर कंडीशनर से भी ज्यादा ठंडा रख सकता है और ये ऊर्जा, जलवायु संतुलन को बनाए रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।

scientists invent new ultra white paint which can help you to be cool in summer and protect your home from sunlight | अब गर्मी भगाने के लिए एसी की नहीं पड़ेगी जरूरत, वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा पेंट जो घर को रखेगा ठंडा

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया

Highlightsअल्ट्रा-व्हाइट पेंट से घर को ठंडा रखने में मिलेगी मदद, वैज्ञानिकों का दावाशोधकर्ताओं के अनुसार इस प्रकार का पेंट घर को एसी से ज्यादा ठंडा रख सकतावैज्ञानिकों के मुताबिक 99.9 प्रतिशत सूर्य की किरणो को अवशोषित करने में सक्षम है सफेद पेंट

मुंबई: गर्मी में हर कोई अपने घर को ठंडा रखना चाहता है और इसलिए हम में से कई लोग एयर कंडीशनर जैसी तमाम चीजों का इस्तेमाल करते है। वैसे, अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पेंट बनाया है, जिससे आपका घर और आप बिल्कुल कूल रहेंगे।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार ये दावा अमेरिका के इंडियाना प्रांत के पर्ड्यू विश्विद्यालय के इंजीनियरों ने किया है। उनके अनुसार अल्ट्रा-व्हाइट पेंट एक ऐसा पेंट है जो सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करके आपके घर को ठंडा रखने की क्षमता रखता है। इससे आपको एसी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इस पेंट की खास बात ये भी है कि यह कार्बन उत्सर्जन को भी कम करता है।

वैज्ञानिकों ने छह साल के शोध के बाद कहा कि पेंट 98.1 प्रतिशत सूर्य की किरणों को परावर्तित करने में सक्षम है और यही वजह है कि यह इमारत को  ठंडा रखने में मदद करता है ।   

कैसे बना है अल्ट्रा-व्हाइट पेंट

वैज्ञानिकों ने इस पेंट को पारंपरिक पेंट के विपरीत बेरियम सल्फेट से बनाया है, जिसका आमतौर पर इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधान और फोटो पेपर बनाने में किया जाता है।  

दरअसल बेरियम सल्फेट के कण अलग-अलग आकार के होते हैं, जो सूर्य की किरणों को एक जगह पर केंद्रित नहीं होने देते और आसपास की सतहों को ठंडा रखने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार,  नियमित रूप से पेंट करवाने पर इमारत 10-20 प्रतिशत सूर्य की किरणों को अवशोषित करती है जबकि नया पेंट केवल 1.9 प्रतिशत सूर्य की किरणों को अवशोषित करते है और इमारत को ठंडा रखते है।

पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के प्रमुख मैकेनिकल इंजीनियर प्रोफेसर रूआन ने कहा कि अगर आप लगभग 1000 वर्ग फीट की छत को पेंट करवाते है तो आप लगभग 10 किलोवाट की शीतलता प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में ये घरों में इस्तेमाल होने वाले एसी की तुलना में अधिक ठंडक देगा।

शोधकर्ताओं के अनुसार अल्ट्रा-व्हाइट पेंट इतना सफेद है कि यह प्रकाश के 99.9 प्रतिशत भाग को अवशोषित कर सकता है। साथ ही रात के परिवेश में यह सतह को 19 डिग्री फेरेनहाइट पर कूल रखने की क्षमता रखता है और वहीं दिन की तेज धूप के दौरान तापमान 8 डिग्री फारेनहाइट तक कम कर सकता है । 

ऊर्जा खपत और जलवायु परिवर्तन 

शोधकर्ताओं के अनुसार हाल के समय में घरों को ठंडा रखने वाले पेंट की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ा है। अगर अल्ट्रा-व्हाइट पेंट का इस्तेमाल हम औद्योगिक स्तर पर लागू करते है तो यह गर्मियों में इस्तेमाल होने वाले जनरेटर और अन्य मशीनरी से निकलने वाली गर्मी को कम कर ऊर्जा के क्षेत्र में पूरे विश्व पर प्रभाव डाल सकता है।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रकाश प्रकीर्णन (Scattering) के विशेषज्ञ लुकास शर्टेल ने कहा कि मैं इस शोध में शामिल नहीं था लेकिन निश्चित रूप से यह पेंट औद्योगिक और जलवायु परिवर्तन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने कहा कि ये ऊर्जी की खपत को कम करने वाला साबित हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी चुनौती पेंट के निर्माण को स्केलेबल और सस्ता बनाने की होगी । 

Web Title: scientists invent new ultra white paint which can help you to be cool in summer and protect your home from sunlight

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे