लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में फंसी सऊदी अरब की दो बहनों को स्वदेश भेजे जाने का डर

By भाषा | Updated: February 24, 2019 07:04 IST

सऊदी से महिलाओं के बच कर भाग निकलने की कड़ी में यह एक नया उदाहरण है। लेकिन वहां के अधिकारी और उनके परिवार के नाराज सदस्य उनकी तलाश में लगे रहते हैं। 

Open in App

हांगकांग में फंसी सऊदी अरब की दो बहनों का आरोप है कि उनके परिवार के पुरूष सदस्यों द्वारा की जाने वाली शारीरिक प्रताड़ना के कारण वे अपने मुल्क से यहां भाग आईं, लेकिन उन्हें अब स्वदेश वापस भेजे जाने का डर सता रहा है।दोनों बहनों ने कहा है कि उन्हें स्वदेश लौटने पर परिवार के गुस्से का सामना करने का डर सता रहा है। सऊदी से महिलाओं के बच कर भाग निकलने की कड़ी में यह एक नया उदाहरण है। लेकिन वहां के अधिकारी और उनके परिवार के नाराज सदस्य उनकी तलाश में लगे रहते हैं। सऊदी अरब की उसके खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड के लिए आलोचना की जाती है।दरअसल, 20 और 18 साल की दोनों बहनें हांगकांग में फंस गई हैं क्योंकि शहर के एक हवाई अड्डे पर एक उड़ान के रूकने के दौरान सऊदी वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कथित रूप से उन्हें रोक लिया था और बाद में उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया था।दोनों बहनों ने अपना नाम बदल लिया है और रीम तथा रवान रखा है। वे रियाद के मध्य वर्गीय परिवार में अपनी परवरिश से काफी नाखुश हैं।उन्होंने दावा किया कि उन्हें नमाज़ के लिए देर से उठने जैसी मामूली बातों पर उनके पिता और उनका भाई पीटा करता था।रीम ने एएफपी से कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया... मेरे पिता ने उन्हें नहीं रोका। वह समझते हैं कि यह उन्हें मर्द बनाता है।’’ दोनों बहनों ने विदेश में छुट्टी मनाने के दौरान अपनी आजादी हासिल करने का फैसला किया। उन्होंने दो साल पहले यात्रा की योजना बनाई। उन्हें यह मौका पिछले साल सितंबर में मिला जब परिवार श्रीलंका में छुट्टी मना रहा था।जब उनके माता-पिता सो रहे थे तो दोनों बहनों ने अपना पासपोर्ट निकाला और कोलंबो से हांगकांग जा रहे एक विमान में सवार हो गईं।उन्होंने दावा किया कि शहर के हवाई अड्डे पर उन्हें कई अज्ञात व्यक्तियों ने रोका। इसमें से एक व्यक्ति ने उन्हें रियाद जाने वाले विमान में बैठाने की कोशिश भी की।हांगकांग के सुरक्षा मंत्री जॉन ली ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस को दो अलग अलग रिपोर्टें मिली हैं, जिनमें एक गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में है, जबकि दूसरी जांच के संबंध में है। उन्होंने इसके अलावा और जानकारी नहीं दी।रीम ने कहा, ‘‘या तो वे हमारी हत्या कर देंगे...या हमें रिश्ते के भाइयों से शादी करने के लिए मजबूर कर देंगे।’’ 

टॅग्स :सऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा