लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों की मिसाइल मार गिरायी, दो लोग घायल

By भाषा | Updated: September 5, 2021 16:52 IST

Open in App

दुबई, पांच सितंबर (एपी) सऊदी अरब ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया और उसका मलबा दम्माम के समीप एक इलाके में गिरा जिसमें कम से कम दो बच्चे घायल हो गए। सऊदी अरब ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में तेल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको के मुख्यालय के समीप स्थित इलाके में मलबा गिरा हुआ दिखाया गया है। इलाके में कम से कम 14 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल मल्की ने बताया कि हूती ने हमले में तीन बम से लदे ड्रोन और तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता याहिया सारेई ने ट्वीट किया कि विद्रोहियों ने सऊदी अरब में सैन्य कार्रवाई की। विद्रोहियों ने रविवार को एक बयान जारी करके दावा किया कि उन्होंने दम्माम से करीब 55 किलोमीटर दूर रास तनूरा शहर में आरामको प्रतिष्ठानों पर विस्फोटक से भरे आठ ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। हूती विद्रोहियों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने जेद्दाह, जिज़ान और नाजरान शहर में भी आरामको के प्रतिष्ठानों पर पांच बैलिस्टिक मिसाइल और विस्फोटक लदे दो ड्रोन दागे। हालांकि उन्होंने इस हमले से जुड़े कोई सुबूत पेश नहीं किए। नजदीक के दहरान में स्थित अमेरिका के वाणिज्य दूतावास ने हमले के बारे में अमेरिकी नागरिकों को एक अलर्ट भेजा है। दूतावास ने कहा,‘‘ आने वाले वक्त में और हमलों के प्रति सचेत रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा