लाइव न्यूज़ :

लापता सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी के बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने मांगी रिपोर्ट, सऊदी क्राउन प्रिंस शक के घेरे में

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 18, 2018 15:01 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने वह ऑडियो मांगा है जिससे जमाल खशोगी की कथित निर्मम हत्या का सुराग मिलता है।

Open in App

ललित के झा 

वाशिंगटन, 18 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की आशंका के मामले में अपने देश के महत्वपूर्ण सहयोगी सऊदी अरब को बचाने के आरोपों से इनकार किया और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से पत्रकार के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने के संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी है।

खशोगी दो अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में जाने के बाद लापता हो गए थे। तुर्की के अधिकारियों को आशंका है कि सऊदी अरब ने उनका अपहरण कर उनकी हत्या कर दी है। लेकिन रियाद का कहना है कि पत्रकार वाणिज्य दूतावास से सुरक्षित निकल गए थे और उनकी हत्या के आरोप निराधार हैं।

अमेरिका में बढ़ते दवाब के बीच ट्रंप ने बुधवार को अपना पक्ष रखा जिसमें वह सऊदी अरब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के किसी भी कदम के खिलाफ नजर आए। उन्होंने तर्क दिया कि सऊदी अरब अमेरिका का अहम सहयोगी है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने वह ऑडियो मांगा है जिससे खशोगी की कथित निर्मम हत्या का सुराग मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऑडियो है तो हमने उसकी मांग की है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे अभी यह पक्का पता नहीं है कि ऐसा कुछ है। हो भी सकता है । पोम्पिओ के आने के बाद मुझे इस पर पूरी रिपोर्ट मिलेगी। पोम्पिओ सऊदी अरब और तुर्की की यात्रा पर गए हैं।’’ 

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस संदेह के घेरे में

तुर्की सरकार ने जिस एक व्यक्ति को जमाल खशोगी की हत्या के संदेह में शिनाख्त की है वो सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का परिचित है। आरोपी को प्रिंस सलमान के साथ पेरिस और मैड्रिट में विमान यात्रा करते देखा गया था। 

जमाल खशोगी के लापता होने के मामले में जिन अन्य तीन लोगों का नाम आया है उनका सम्बन्ध भी क्राउन प्रिंस सलमान के सिक्योरिटी संस्था से बताया जा रहा है।

 

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा