लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब सरकार ने बदला कानून, लाखों भारतीय घरवालों को भेज रहे हैं देश वापस

By भारती द्विवेदी | Updated: July 17, 2018 16:35 IST

सउदी सरकार की नई नीति के कारण 41 लाख भारतीयों की जिंदगी पर असर पड़ने वाला है। 

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: काम के सिलेसिले में भारत से हर साल लोग विदेश जाते हैं। खासकर सउदी अरब। यहां पर केरल और तेलगांना से आने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। काम करने वाले बहुत सारे लोग अपनी फैमिली को भी साथ लेकर जाते हैं ताकि बार-बार आने के खर्च से बच सकें। लेकिन वहां रहने वाले भारतीयों ने अचानक अपनी फैमिली को वापस भेजना शुरू कर दिया है। 

इसके पीछे की वजह समाने आ गई है। खबर की माने तो, वहां की सरकार ने पिछले साल फैमिली टैक्स लागू किया है। जिसके बाद वहां रहने वाले भारतीयों की मुसीबत बढ़ गई है। लोगों ने अपनी फैमिली को वापस भेजना शुरू किया है। सउदी सरकार की नई नीति के कारण 41 लाख भारतीयों की जिंदगी पर असर पड़ने वाला है। नई नीति के बाद वहां पर फैमिली वीजा की फीस 36 हजार रुपए हो गई है। यही नहीं इस टैक्स को 2020 तक हर साल 100 रियाल बढ़ाया जा सकता है। हर एक आदमी को अपने परिवार के एक व्यक्त‍ि के लिए महीने के 400 रियाल रुपये देने होंगे। वहीं सिंगल एग्जिट रीएंट्री वीजा की फीस पहले एक साल के लिए 3600 रुपये थी। लेकिन अब इसे 2 महीने में बनवाना होगा और उस वीजा को बढ़ाने के लिए हर महीने 1800 रुपए देने होंगे। सऊदी अरब में बिजली के दामों में तीन गुना इजाफा हुआ है। पहले जहां महीने का 200 रियाल से देना होता था, अब वो बढ़कर 600 रियाल यानी लगभग 11 हजार रुपये हो गया है।

बता दें कि सऊदी अरब में उन लोगों को फैमिली वीजा दिया जाता है, जो 5000 रियाल यानी महीने का 86000 रुपये कमा रहे हो। फैमिली वीजा मिलने के बाद एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों को ही साथ रख सकता है जिसके लिए उन्हें 300 रियाल 5100 रुपये प्रति माह टैक्स देना पड़ता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा