लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने ग्लासगो में जलवायु वार्ता में बाधक की भूमिका से इनकार किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:04 IST

Open in App

ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 11 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में सऊदी अरब द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से बाधा डालने के बार-बार लग रहे आरोपों पर देश के ऊर्जा मंत्री ने अचंभा जताया है।

ग्लासगो में वार्ता में इस सप्ताह शहजादा अब्दुलअजीज बिन सलमान अल सऊद ने कहा, “आप जो सुन रहे हैं वह एक गलत इल्जाम है।” वह उन पत्रकारों को जवाब दे रहे थे जो उन आरोपों पर प्रतिक्रिया करने के लिए दबाव डाल रहे थे कि सऊदी अरब के वार्ताकार जलवायु संबंधी उन कदमों को अवरुद्ध करने के लिए काम कर रहे हैं जिससे तेल की मांग को खतरा हो सकता है।

शहजादा अब्दुलअजीज ने कहा संयुक्त राष्ट्र वार्ता के प्रमुखों और अन्य के साथ “हम अच्छे से काम कर रहे हैं।”

दुनियाभर में जीवाश्म ईंधन उत्सर्जन में कटौती और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अगले कदमों पर सप्ताहांत की समय सीमा खत्म होने से पहले सर्वसम्मति बनाने के लिए लगभग 200 देशों के वार्ताकार काम कर रहे हैं।

जलवायु वार्ता में सऊदी अरब की भागीदारी अपने आप में असंगत लग सकती है क्योंकि वह एक ऐसा देश है जो तेल के कारण समृद्ध और शक्तिशाली बन गया है और वार्ता में मुख्य मुद्दा तेल और अन्य जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करना है।

देश में उत्सर्जन में कटौती के प्रयासों में शामिल होने की प्रतिबद्धता जताते हुए, सऊदी नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मांग बनी रहती है, तब तक वे अपने तेल को निकालने और बेचने का इरादा रखते हैं।

ग्लासगो में सऊदी अरब के दल ने बातचीत छोड़ने के आह्वान से लेकर कई अन्य प्रस्ताव रखे हैं जिसपर जलवायु वार्ता के जानकारों का आरोप है कि वह कोयले, गैस और तेल से दुनिया को दूर करने के लिए कड़े कदमों पर समझौते को अवरुद्ध करने के उद्देश्य से देश के गुटों को एक दूसरे के खिलाफ खेलने के जटिल प्रयास कर रहा है।

सऊदी अरब पर लंबे समय से जलवायु वार्ता को बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है, और इस साल यह निजी तौर पर बोलने वाले वार्ताकारों और सार्वजनिक रूप से राय रखने वाले पर्यवेक्षकों द्वारा अलग-थलग किया जाने वाले प्रमुख देश है।

रूस और ऑस्ट्रेलिया भी वार्ता में सऊदी अरब के साथ उन देशों के रूप में जुड़े हुए हैं जो अपने भविष्य को कोयले, प्राकृतिक गैस या तेल पर निर्भर मानते हैं, और ऐसे ग्लासगो जलवायु समझौते के लिए काम कर रहे हैं जो इसे खतरा नहीं पहुंचाए।

अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के प्रयासों के बावजूद, सऊदी अरब के राजस्व में आधे से अधिक योगदान तेल का है है, जो राज्य और शाही परिवार को बचाए और स्थिर रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा