लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब: महिलाओं को बिजनेस करने के लिए नहीं लेनी होगी अब मर्दों की इजाजत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 16:50 IST

सऊदी अरब में अभी हाल ही में महिलाओं को ड्राइविंग करने और फुटबॉल मैच देखने की इजाजत मिली थी।

Open in App

सऊदी अरब में महिलाओं को अब कारोबार करने के लिए अपने पति या किसी अन्य पुरुष रिश्तेदार की इजाजत लेना जरूरी नहीं होगा। सऊदी अरब सरकार ने गुरुवार को नई नीतियों को ऐलान किया।इस्लामी शरियत के हिसाब से चलने वाले सऊदी अरब में महिलाओं को पिछले एक साल में ही फुटबॉल मैच देखने और गाड़ी चलने की अनुमति मिली।

सऊदी अरब के उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय की वेबसाइट पर इस फैसले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार अब सऊदी अरब में महिलाएँ अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय की सूचना के अनुसार किसी भी कारोबार से जुड़े आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। 

इससे पहले सऊदी अरब में महिलाओं को कारोबार करने के लिए किसी पुरुष अभिभावक की मंजूरी जरूरी थी। इस व्यवस्था के अनुसार महिलाओं को पिता, पति या भाई से अनुमति लेकर ही किसी सरकारी दस्तावेज पर दस्तखत कर सकती थीं। 

सऊदी अरब में पिछले कुछ सालों में स्त्री अधिकारों के लिए कई आंदोलन हुए हैं। सऊदी महिलाएँ सोशल मीडिया पर ये मुद्दा उठाती रही हैं। पिछले साल एक सऊदी महिला को शॉर्ट ड्रेस में वीडियो डालने की वजह से अदालती कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। सऊदी अरब मेंं महिलाओं के अकेले सफर करने किसी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए भी पुरुष अभिभावक की जरूरत होती है। 

सऊदी अरब के नए शाह सलमान और उनके उत्तराधिकारी महिला अधिकारों को लेकर काफी आधुनिक ख्याल रखते हैं। माना जा रहा है कि शाह सऊदी अरब में निजी कारोबार को बढ़ावा देना चाहते हैं। सऊदी अरब की मौजूदा अर्थव्यवस्था कच्चे तेल के उत्पादन पर टिकी है।

 

टॅग्स :सऊदी अरबमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल