लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन थे संदीप सिंह धालीवाल? जिनके सम्मान में रखा जाएगा अमेरिका में पोस्ट ऑफिस का नाम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 22, 2020 15:48 IST

टेक्सास में एक डाकघर का नामकरण दिवंगत सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर पर होगा...

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में भारतवंशी के नाम पर होगा पोस्ट ऑफिस।सिख पुलिस अफसर संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर टेक्सास में डाकघर का नामकरण।ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी धालीवाल की हत्या।

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक डाकघर का नाम संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर रखा जाएगा, जो भारत के लिए बेहद गर्व की बात है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (21 दिसंबर) को एक कानून पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत टेक्सास में एक डाकघर दिवंगत सिख पुलिस अधिकारी के नाम पर होगा। 

डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास के ह्यूस्टन में 315 एडिक्स होवेल रोड पर स्थित पोस्ट ऑफिस का नाम डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग करने से संबंधित कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। 

कौन थे संदीप सिंह धालीवाल?

भारत में जन्मे धालीवाल अपने परिवार के साथ ह्यूस्टन बस गए थे। हैरिस काउंटी के कानून प्रवर्तन कार्यालय में तैनात धालीवाल टेक्सास के पहले भारतवंशी सिख थे, जिन्हें पगड़ी पहनने और दाढ़ी रखने समेत अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए ड्यूटी निभाने की छूट दी गई थी। 

ड्यूटी के दौरान हुई थी हत्या

एक साल पहले 27 सितंबर 2019 को ड्यूटी के दौरान ह्यूस्टन में यातायात व्यवस्था संभालते वक्त पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

भारतवंशी संदीप सिंह धालीवाल अपने परिवार के साथ ह्यूस्टन बस गए थे।

भारतवंशी के नाम पर अब तक दो डाकघर

अमेरिका में भारतवंशी के नाम पर अब तक दो डाकघरों के नाम रखे गए हैं। इससे पहले 2006 में दक्षिणी कैलिफोर्निया में पहले भारतवंशी सांसद दलिप सिंह सौंद के नाम पर डाकघर का नामकरण किया गया था। प्रतिनिधि सभा और सीनेट ने इस संबंध में हाल में विधेयक को पारित किया था। 

दिवंगत संदीप सिंह के पिता प्यारे सिंह धालीवाल ने कहा, "यह कदम उनके प्यारे ह्यूस्टन की सेवा करने की विरासत को यादगार बनाएगा। साथ ही हम सभी को उनके उदाहरण को बनाए रखने की याद दिलाएगा। यह उस विविधता को याद दिलाएगा जो हमें और इतने सारे समुदायों को मजबूत बनाती है।" 

संदीप सिंह धालीवाल की साल 2019 में ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई थी।

टेक्सास के सांसद टेड क्रूज ने सीनेट में कहा था कि धालीवाल नायक और मागदर्शक थे जिनके काम से सिखों और धार्मिक अल्पसंख्यकों की पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। ह्यूस्टन में एडिक्स हॉवेल रोड पर अमेरिकी पोस्टल ऑफिस अब सिख अमेरिकियों के लिए डिप्टी धालीवाल की विरासत और कानून प्रवर्तन में धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए एक स्थायी श्रद्धांजलि की तरह होगा।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब