सामिया सुलुहू हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

By भाषा | Published: March 19, 2021 03:34 PM2021-03-19T15:34:36+5:302021-03-19T15:34:36+5:30

Samia Suluhu Hassan becomes the first woman President of Tanzania | सामिया सुलुहू हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

सामिया सुलुहू हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं

दार-उस-सलाम, 19 मार्च (एपी) सामिया सुलुहू हसन (61) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उन्होंने देश के सबसे बड़े शहर दार-उस-सलाम में स्टेट हाउस के सरकारी कार्यालय में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़ते हुए हसन ने पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्वी अफ्रीकी देश के मुख्य न्यायाधीश और मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हुए।

तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति अली हसन मिन्यी, जकाया किकवेते और आबिद करुमे भी इस मौके पर मौजूद रहे।

शपथ लेने के बाद हसन ने सैन्य परेड का निरीक्षण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Samia Suluhu Hassan becomes the first woman President of Tanzania

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे