लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने मोजाम्बिक में की 'मेड इन इंडिया' ट्रेन की सवारी, वीडियो ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 14, 2023 10:26 IST

एस जयशंकर ने बताया कि दोनों ने ट्रेन नेटवर्क इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और जलमार्ग कनेक्टिविटी का विस्तार करने में मदद करने के लिए भारत की साझेदारी के बारे में बात की।

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो की अपनी यात्रा के दौरान 'मेड इन इंडिया' ट्रेन में सवारी की।उनके साथ मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री भी मौजूद रहे।उन्होंने 13 अप्रैल को यात्रा शुरू की, जो भारत के किसी विदेश मंत्री द्वारा देश की पहली यात्रा थी।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो की अपनी यात्रा के दौरान 'मेड इन इंडिया' ट्रेन में सवारी की। उनके साथ मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री भी मौजूद रहे। एस जयशंकर ने बताया कि दोनों ने ट्रेन नेटवर्क इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और जलमार्ग कनेक्टिविटी का विस्तार करने में मदद करने के लिए भारत की साझेदारी के बारे में बात की।

जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मोजाम्बिक के परिवहन और संचार मंत्री और अध्यक्ष, मोज़ाम्बिक पोर्ट एंड रेल अथॉरिटी माटेउस मागला के साथ एक महान हरित परिवहन बातचीत। ट्रेन नेटवर्क, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और जलमार्ग कनेक्टिविटी के विस्तार के बारे में बात की। भारत इस संबंध में एक विश्वसनीय भागीदार है।" 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री मातेउस मगाला के साथ मापुटो से माचावा तक 'मेड इन इंडिया' ट्रेन में सवारी की। इस यात्रा में शामिल होने के लिए राइट्स के सीएमडी राहुल मित्तल की सराहना करें।" जयशंकर मोजाम्बिक की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं जहां उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए देश की संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की। 

उन्होंने 13 अप्रैल को यात्रा शुरू की, जो भारत के किसी विदेश मंत्री द्वारा देश की पहली यात्रा थी। यात्रा के दौरान जयशंकर ने देश में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की और एक मंदिर का दौरा किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "आज शाम मापुटो में श्री विश्वंभर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करके बहुत खुशी हुई।"

टॅग्स :S Jaishankarmade in india
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल