लाइव न्यूज़ :

माइनस 50 डिग्री तापमान में हफ्ते भर से फंसा था युवक, ठंड से जमकर हुई मौत

By स्वाति सिंह | Updated: December 6, 2020 15:03 IST

28 नवंबर को रूस के यकुत्स्क से मगादन जाने के लिए दो लड़कों ने Toyota Chaser कार से यात्रा शुरू की थी। इन दोनों शहरों के बीच की सड़क, कोलिमा हाईवे को बेहद खतरनाक माना जाता है। इसे रोअड्स ऑफ बोंस (Road of Bones) भी कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरास्ता भूलने के बाद लगभग सात दिनों तक कार में बंद युवक की ठंड की वजह से मौत हो गई।तापमान -50 डिग्री पहुंचने की वजह से युवक की जान चली गई।

रूस के यकुतिया क्षेत्र में रास्ता भूलने के बाद लगभग सात दिनों तक कार में बंद युवक की ठंड की वजह से मौत हो गई। करीब एक हफ्ते से 18 साल के युवक की तलाश की जा रही थी और आखिरकार खोजदल को उसकी डेड बॉडी मिली। बताया जा रहा है कि तापमान -50 डिग्री पहुंचने की वजह से युवक की जान चली गई। rt.com की रिपोर्ट की मानें तो इस क्षेत्र में काफी अधिक ठंड पड़ती है। 

हालांकि, यहां उसका एक साथी खुद को बचाने में कामयाब रहा। लेकिन अब भी उसकी हालत गंभीर बताई जा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में युवक की कार का रेडियटर भी टूटा हुआ मिला और युवक की कार एक बंद पड़े हाईवे पर मिली। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक मेन सड़क से बंद सड़क पर कैसे पहुंच गया।

दरअसल, 28 नवंबर को रूस के यकुत्स्क से मगादन जाने के लिए दो लड़कों ने Toyota Chaser कार से यात्रा शुरू की थी। इन दोनों शहरों के बीच की सड़क, कोलिमा हाईवे को बेहद खतरनाक माना जाता है। इसे रोअड्स ऑफ बोंस (Road of Bones) भी कहते हैं। जांचकर्ताओं के मुताबिक, इलाके में रात में ठंड -50 डिग्री तक पहुंच जाती है। जहां पर युवक की कार मिली वहां से नजदीकी बस्ती 120 किमी दूर थी। जिंदा बचा युवक भी ठंड की वजह से बीमार हो गया था। खोजदल ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया और उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। 

टॅग्स :रूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा