लाइव न्यूज़ :

रूसी सांसद पावेल एंटोव ओडिशा के एक होटल में मृत पाए गए, पुतिन के थे आलोचक

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2022 14:17 IST

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पावेल एंटोव और व्लादिमीर बिडेनोव की ओडिशा के रायगडा जिले के एक ही होटल में दो दिनों के अंदर दो रूसी नागरिकों की मौत हो गई, जिसको लेकर संदेह पैदा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदूतावास ने कहा, पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई आपराधिक कड़ी नहीं मिली हैपावेल एंटोव और व्लादिमीर बिडेनोव ओडिशा के एक ही होटल में पाए गए थे मृतरूस के सांसद पावेल एंटोव रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिल के आलोचक थे

नई दिल्ली: ओडिशा में रूस के सांसद पावेल एंटोव एक होटल में मृत अवस्था में पाए गए। इसको लेकर रूसी दूतावास ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा पुलिस को दो दिनों के भीतर राज्य के एक ही होटल में उसके दो नागरिकों की मौत के मामले में अभी तक कोई आपराधिक कड़ी नहीं मिली है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पावेल एंटोव और व्लादिमीर बिडेनोव की ओडिशा के रायगडा जिले के एक ही होटल में दो दिनों के अंदर दो रूसी नागरिकों की मौत हो गई, जिसको लेकर संदेह पैदा हो गया। दोनों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिल के आलोचक थे। रूस में भी पुतिन के आलोचकों की मौत कुछ इसी तरह से होने की बात कही जा रही है। 

विशेष रूप से, रूसी सांसद पावेल एंटोव ने हाल ही में यूक्रेन पर रूसी हमलों की आलोचना करते हुए एक संदेश भेजा था, लेकिन बाद में कई रिपोर्टों के अनुसार बयान वापस ले लिया था। उनके साथी यात्री के मृत पाए जाने के दो दिन बाद, उनके होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद उनकी मृत्यु गुई।

पुलिस ने कहा कि 65 वर्षीय पावेल एंटोव शनिवार को होटल के बाहर खून से लथपथ पाए गए थे, उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि यह आत्महत्या है क्योंकि एंटोव कथित तौर पर अपने दोस्त की मौत के बाद दुखी हो गए थे। एंटोव के सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे। वह होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे, उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भारत में रूसी दूतावास ने इस घटना को लेकर कहा कि हम ओडिशा में हुई त्रासदी से अवगत हैं, जहां हमारे दो नागरिकों की मृत्यु हो गई। हम मृतकों के परिजनों के साथ-साथ लगातार संपर्क में हैं। दूतावास ने कहा कि पुलिस को अभी तक इन दुखद घटनाओं में एक आपराधिक घटक नहीं दिख रहा है। 

टॅग्स :रूसओड़िसाव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा