लाइव न्यूज़ :

रूस के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:57 IST

Open in App

इस्लामाबाद, सात अप्रैल रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की जिन्होंने मॉस्को के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

लावरोव वर्ष 2012 के बाद से पाकिस्तान की यात्रा करनेवाले पहले रूसी विदेश मंत्री हैं।

उन्होंने खान के साथ बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा कि खान ने रूस के साथ पाकिस्तान के संबंधों के महत्व को दोहराया और व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा तथा रक्षा क्षेत्र में गहरे होते सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

खान ने बैठक में जून 2019 में बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई अपनी बातचीत को दोहराया और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने दोहराया कि पाकिस्तान के निमंत्रण पर पुतिन अपनी सुविधानुसार जल्द से जल्द इस्लामाबाद का दौरा करें।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अफगान शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने में रूस के प्रयासों की सराहना करता है।

खान ने कोविड रोधी टीका ‘स्पूतनिक-वी’ विकसित करने के लिए रूस को बधाई भी दी और टीके की पाकिस्तान की खरीद योजना को रेखांकित किया।

उनके कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता सहित दक्षिण एशिया में शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण भी साझा किया।

लावरोव भारत के दौरे के बाद दो दिन की पाकिस्तान यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल