लाइव न्यूज़ :

रूसी रक्षा मंत्रालय ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को लेकर किया दावा, कहा- आर्टिलरी स्ट्राइक में मार गिराए 600 से ज्यादा यूक्रेनी लड़ाके

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 5, 2022 16:33 IST

रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसकी मिसाइलों ने यूक्रेन के मध्य किरोवोह्रद क्षेत्र में कानातोवो हवाई क्षेत्र में विमानन उपकरण और दक्षिणी शहर मायकोलाइव में एक बड़े गोला बारूद डिपो को नष्ट कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने आर्टिलरी स्ट्राइक में 600 से ज्यादा यूक्रेनी लड़ाके मार गिराए हैं।रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

मॉस्को: रूस ने गुरुवार को दावा किया है कि उसके तोपखाने ने रात भर यूक्रेन के कई ठिकानों और गढ़ों पर हमला किया, जिसमें 600 से अधिक लड़ाके मारे गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "रूसी संघ के सशस्त्र बलों ने यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान जारी रखा है। 600 से अधिक राष्ट्रवादियों और 61 इकाइयों के हथियार और सैन्य उपकरण नष्ट कर दिए गए।"

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसकी मिसाइलों ने यूक्रेन के मध्य किरोवोह्रद क्षेत्र में कानातोवो हवाई क्षेत्र में विमानन उपकरण और दक्षिणी शहर मायकोलाइव में एक बड़े गोला बारूद डिपो को नष्ट कर दिया। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में हजारों सैनिकों को भेजा, जिसे उसने अपने दक्षिणी पड़ोसी की सैन्य क्षमताओं को नीचा दिखाने और खतरनाक राष्ट्रवादी कहे जाने वाले लोगों को जड़ से उखाड़ने के लिए एक विशेष अभियान कहा।

ऐसे में जहां एक ओर यूक्रेन की सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया है तो वहीं इस दौरान पश्चिमी देशों ने रूस को अपनी सेना वापस लेने के लिए मजबूर करने के प्रयास में उस पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं। बताते चलें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादRussian Defense Ministryयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा