लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: रूस की अदालत ने ‘चरमपंथ’ के आरोप में फेसबुक, इंस्टाग्राम को प्रतिबंधित किया, व्हाट्सएप चलता रहेगा

By विशाल कुमार | Updated: March 22, 2022 07:00 IST

रूस की त्वरस्कोय जिला अदालत ने अभियोजकों के एक आग्रह को स्वीकार कर लिया जिसमें ‘मेटा प्लेटफॉर्म इंक’ को गैर कानूनी घोषित करने की मांग की गई थी और फेसबुक व इंस्टाग्राम को ‘चरमपंथी गतिविधियों’ के लिए प्रतिबंधित कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देयह फैसला दोनों सोशल मीडिया मंचों की मूल कंपनी ‘मेटा’ के खिलाफ दायर मामले में आया है।इस महीने की शुरुआत में फेसबुक और इंस्टाग्राम तक पहुंच पहले ही प्रतिबंधित कर दी गई थी।अदालत के फैसले ने ‘मेटा’ को रूस में कार्यालय खोलने और व्यापार करने से प्रतिबंधित कर दिया।

मॉस्को: मॉस्को की एक अदालत ने सोमवार को ‘चरमपंथी गतिविधियों’ के मामले में फेसबुक और इंस्टाग्राम को प्रतिबंधित कर दिया। यह फैसला दोनों सोशल मीडिया मंचों की मूल कंपनी ‘मेटा’ के खिलाफ दायर मामले में आया है। रूस में इस महीने की शुरुआत में फेसबुक और इंस्टाग्राम तक पहुंच पहले ही प्रतिबंधित कर दी गई थी।

त्वरस्कोय जिला अदालत ने अभियोजकों के एक आग्रह को स्वीकार कर लिया जिसमें ‘मेटा प्लेटफॉर्म इंक’ को गैर कानूनी घोषित करने की मांग की गई थी और फेसबुक व इंस्टाग्राम को ‘चरमपंथी गतिविधियों’ के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

अभियोजकों ने सोशल मीडिया मंचों पर यूक्रेन में रूस की सेना की कार्रवाई के संबंध में फर्जी खबरों और रूस में प्रदर्शनों की अपीलों को हटाने की रूस की सरकार के आग्रह को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया। अदालत के फैसले ने ‘मेटा’ को रूस में कार्यालय खोलने और व्यापार करने से प्रतिबंधित कर दिया।

मेटा को चरमपंथी करार देने का कदम ऐसे समय में सामने आया है जब रूस प्रदर्शनकारियों, स्वतंत्र मीडिया संस्थानों और विदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई कर रहा है।

रूसी संसद ने इस महीने की शुरुआत में सेना के बारे में जानबूझकर फर्जी खबर फैलाने वालों के लिए 15 साल तक की जेल की सजा का कानून पारित किया था।

इससे पहले, तालिबान, यहोवा के गवाहों और जेल में बंद विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी के नेतृत्व में एक संगठन जैसे समूहों को इसी चरमपंथी कानून के तहत निशाना बनाया जा चुका है।

हालांकि, अदालत ने कहा कि मेटा की व्हाट्सएप मैसेंजर सेवा को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा क्योंकि यह सूचना का स्रोत नहीं है बल्कि संचार का साधन है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादसोशल मीडियाफेसबुकइंस्टाग्रामव्हाट्सऐपमेटाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल