लाइव न्यूज़ :

पुतिन विरोधी गानों के लिए मशहूर गायक की हादसे में मौत, जानें क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2023 18:56 IST

रूस के संगीतकार डिमा नोवा की एक नदी को पार करने के दौरान मौत हो गई। वह 35 साल के थे। वह अपने गानों के जरिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने के लिए जाने जाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देव्लादिमीर पुतिन की अपने गीतों के जरिए आलोचना करने वाले रूसी गायक की मौत।35 साल के डिमा नोवा की मौत जमी हुई वोल्गा नदी को पार करने के दौरान हुई।डिमा नोवा का सबसे लोकप्रिय गीत 'एक्वा डिस्को' रहा था, जिसे रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में गाया जाता रहा है।

मॉस्को: रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अपने गीतों के जरिए अक्सर आलोचना करने वाले एक रूसी संगीतकार डिमा नोवा (Dima Nova) की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार 35 साल के नोवा की एक बर्फीली नदी में गिरने से उस समय मौत हो गयी जब वह इसे पार कर रहे थे। डिमा नोवा का असल नाम दिमित्री स्विरगुनोव था और वह लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक ग्रुप 'क्रीम सोडा' (Cream Soda) के संस्थापक थे।

रिपोर्ट के अनुसार नोवा 19 मार्च को अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ जमी हुई वोल्गा नदी को पार कर रहे थे। इसी दौरान वे इस बर्फीली नदी में गिर गए। उनके दो दोस्तों को बर्फ के नीचे से बचा लिया गया, जबकि तीसरे की एंबुलेंस में मौत हो गई।

नोवा अक्सर अपने गीतों से पुतिन और उनकी नीतियों की आलोचना करते नजर आते थे। उनके एक गीत का रूस में युद्ध-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान खासतौर पर खूब इस्तेमाल भी किया जाता रहा है। उनका सबसे लोकप्रिय और विवादास्पद गीत 'एक्वा डिस्को' था, जिसे अक्सर रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में गाया जाता था। अपने गाने में नोवा ने रूसी राष्ट्रपति के 1.3 अरब डॉलर के बंगले की भी आलोचना की थी। उनके गानों पर आधारित विरोध प्रदर्शन बाद में 'एक्वा डिस्को पार्टियों' के नाम से जाना जाने लगा था।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में क्रीम सोडा म्यूजिक बैंड की ओर से नोवा की मृत्यु की पुष्टि की गई है। इसमें लिखा था, ' आज रात हमारे साथ एक त्रासदी हुई। हमारा डिमा दोस्तों और संगीत के साथ वोल्गा को पार कर रहा था और बर्फीली नदी में नीचे गिर गया।' एक अन्य पोस्ट में ग्रुप की ओर से डिमा नोवा और उनके मित्र गोशी किसेलेव की तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया, 'आज 9:00 बजे आधिकारिक पहचान हुई। डिमा और गोशी अब नहीं रहे।'

यह बैंड 2021 में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हुआ जब कॉमेडियन अलेक्जेंडर गुडकोव ने बैंड के एक गाने का इस्तेमाल रूसी राष्ट्रपति की लक्जरी हवेली पर मजाक उड़ाने के लिए किया।

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल