लाइव न्यूज़ :

रूस और ताजिकिस्तान के बलों ने अफगानिस्तान की सीमा के निकट संयुक्त अभ्यास किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 08:40 IST

Open in App

मोमिराक फायरिंग रेंज (ताजिकिस्तान), 23 अक्टूबर (एपी) रूस और ताजिकिस्तान के सैनिकों ने ताजिकिस्तान की अफगानिस्तान से लगती सीमा के निकट शुक्रवार को संयुक्त अभ्यास किया। यह अभ्यास अफगानिस्तान से उभर सकने वाले सुरक्षा खतरों के मद्देनजर तैयारी के प्रयासों का हिस्सा है।

अफगानिस्तान की सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित मोमिराक फायरिंग रेंज में हुए सैन्य अभ्यास में बख्तरबंद वाहन और लड़ाकू हेलिकॉप्टर शामिल थे। यह अभ्यास हफ्ते भर से जारी अभ्यासों का हिस्सा है जिसमें रूस, ताजिकिस्तान और पूर्व सोवियत राष्ट्र का हिस्सा रहे कई देशों के करीब 5000 सैनिक और 700 से अधिक बख्तरबंद वाहन शामिल हुए। ये राष्ट्र सुरक्षा समझौते ‘सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन’ के सदस्य हैं।

ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री शेराली मिर्जो ने कहा कि अफगानिस्तान में ‘‘अंतरराष्ट्रीय बलों की वापसी के बाद आए विनाशकारी परिवर्तनों’’ के बीच सैन्य अभ्यास का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों को कई आधुनिक हथियार मिल गए हैं जिससे वे बेहतर स्थिति में आ गए हैं और वर्तमान हालात का फायदा उठा रहे हैं ताकि अपने पैर मजबूती से जमा सकें और क्षेत्र में और विध्वंसकारी गतिविधियों को अंजाम दे सकें।’’

रूसी अधिकारियों ने कहा कि तालिबान के इस वादे पर उन्हें भरोसा है कि वह पड़ोसी देशों के लिए खतरा पेश नहीं करेगा लेकिन उत्तरी अफगानिस्तान में मौजूद इस्लामिक स्टेट समूह, अल कायदा और अन्य उग्रवादी मध्य एशिया के पूर्व सोवियत देशों को अस्थिर करने के प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी की चुनौती भी बनी हुई है।

मास्को ने मध्य एशिया में पूर्व सोवियत सहयोगियों को संभावित खतरे से निबटने के लिए सैन्य सहायता देने का संकल्प लिया है। उसने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के साथ कई संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना