लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: भीषण युद्ध! यूक्रेन का दावा- मार गिराए रूस के पांच विमान और एक हेलीकॉप्टर

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2022 12:16 IST

रूस की ओर से जंग के ऐलान के बाद यूक्रेन में हवाई हमले शुरू हो गए हैं। रूस की सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस, एयरडिफेंस को तबाह कर दिया है। वहीं, यूक्रेन ने भी रूस के पांच विमान और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस, एयरडिफेंस को तबाह कर दिया है।दूसरी ओर यूक्रेन ने पांच रूसी विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है।रूसी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयर बेस, मिलिट्री बेस को ही निशाना बनाया है, आबादी वाले क्षेत्र पर हमला नहीं किया है

कीव: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद क्षेत्र में जंग शुरू हो चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कुछ शहरों में धमाकों की भी खबरें हैं। इस बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूस के पांच प्लेन और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से ये जानकारी दी गई है। बताया गया है कि ये कार्रवाई पूर्वी यूक्रेन में की गई है। वहीं, दूसरी ओर रूस की ओर से दावा किया गया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस, एयरडिफेंस को तबाह कर दिया है।

यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई पर रूसी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयर बेस, मिलिट्री बेस को ही निशाना बनाया है। रूसी सेना ने कहा है कि आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना नहीं बनाया गया है। रूसी की ओर से ये बयान उस समय आए हैं जब ये खबर आई कि यूक्रेन के कुछ शहरों में धमाके हुए हैं और मिसाइल से हमला किया गया है।

व्लादिमीर पुतिन के ऐलान के बाद जंग की शुरुआत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की। साथ ही पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।'

टेलीविजन पर एक संबोधन में पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने से रोकने तथा मास्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना एवं अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना है।

अमेरिका ने कही है रूस को जवाब देने की बात

पुतिन के ऐलान के कुछ देर बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बयान भी आया। उन्होंने एक लिखित बयान में कहा, ‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है, जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा।’ 

उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार एकजुट होकर एवं निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसव्लादिमीर पुतिनजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक