लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: रूसी हमलों के बीच कीव पहुंचे ब्रिटेन के पीएम जॉनसन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2022 21:37 IST

Russia-Ukraine War: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि लगातार रूसी हमले के बीच ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करना चाहता है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देदीर्घकालिक समर्थन समेत वित्तीय और सैन्य सहायता के नये पैकेज पर चर्चा होगी।यूक्रेनी सेना को विमान रोधी मिसाइल और अन्य 800 टैंक रोधी मिसाइल देंगे। ब्रिटेन से गैर घातक दो लाख सैन्य उपकरणों की खेप पहले ही यूक्रेन पहुंच चुकी है।

Russia-Ukraine War: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलकर एकजुटता दिखाने के लिए यूक्रेन की यात्रा की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच शनिवार की बैठक में ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को दिये जाने वाले दीर्घकालिक समर्थन समेत वित्तीय और सैन्य सहायता के नये पैकेज पर चर्चा होगी।

यह यात्रा जॉनसन की ओर से यूक्रेन को उच्च क्षमता वाले सैन्य उपकरण खरीदने के लिए और 10 करोड़ पाउंड देने के ऐलान के एक दिन बाद हो रही है। जॉनसन ने कहा है कि लगातार रूसी हमले के बीच ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करना चाहता है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके। यूक्रेन में राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख एंड्रिज सिबिहा ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेता कीव में मुलाकात कर रहे हैं।

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शाल्त्स के साथ शुक्रवार को एक प्रेसवर्ता के दौरान जॉनसन ने कहा था कि वह यूक्रेनी सेना को विमान रोधी मिसाइल और अन्य 800 टैंक रोधी मिसाइल देंगे। इसके अलावा उन्होंने और अधिक हेलमेट, रात में देखने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य हथियार देने का वादा किया। गौरतलब है कि ब्रिटेन से गैर घातक दो लाख सैन्य उपकरणों की खेप पहले ही यूक्रेन पहुंच चुकी है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादबोरिस जॉनसनव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्कीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल