लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध विराम को लेकर दूसरे दौर की वार्ता 2 मार्च को तय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 20:40 IST

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी पक्ष के एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है कि रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता बुधवार को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों देशों के बीच युद्ध विराम को लेकर सोमवार को हुई थी पहले दौर की वार्ता यूक्रेन के खिलाफ रूस ने युद्ध समाप्त करने को लेकर रखीं हैं तीन शर्तें

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम को लेकर दूसरे दौर की वार्ता 2 मार्च को तय की गई है। इससे पहले दोनों देशों के बीच शांति वार्ता सोमवार को हुई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी पक्ष के एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है कि रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता बुधवार को होगी। दोनों पक्षों के बीच पहले दौर की बातचीत सोमवार को बेलारूस के सीमावर्ती शहर गोमेल में हुई थी, इस बीच यूक्रेन में रुक-रुक कर लड़ाई हुई।

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच सोमवार को रूस ने युद्ध विराम के लिए यूक्रेन और दुनिया के सामने तीन शर्ते रखी थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से स्पष्ट कहा है कि यूक्रेन के साथ समझौता तभी संभव है जब रूस के वैध सुरक्षा हितों को बिना शर्त के स्वीकार किया जाए। रूस ने अपनी पहली शर्त में कहा कि क्रीमिया पर रूस की संप्रुभता को मान्यता मिलनी चाहिए। यूक्रेन का विसैन्यीकरण रूस की दूसरी शर्त है। जबकि तीसरी शर्त हमलावर देश ने कहा कि यूक्रेन की भूमिक तटस्थ होनी चाहिए। 

मालूम हो कि मंगलवार को युद्ध छठा दिन हो गया है। छठे दिन खारकीव पर रूस के लगातार हमलों के बीच दूसरे दौर की वार्ता का आह्वान किया गया है। यूक्रेनी सरकार ने दावा किया है कि रूसी सेना द्वारा मिसाइलों के साथ शहर के केंद्र को निशाना बनाने के बाद दस लोग मारे गए और 35 घायल हो गए, उन्होंने चिंता व्यक्त की कि मलबे को साफ करने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

मंगलवार को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूरोपीय पार्लियामेंट में अपना भाषण दिया। अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, "हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब ब्लॉक हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैं।"  उनका यह संबोधन इतना प्रभावशाली था कि यूरोपीय संसद के सदस्य खड़े होकर उनके सम्मान में ताली बचाने लगे। उन्होंने यूरोपीय संघ से कहा कि आपने साबित कर दिया कि आप यूक्रेन के साथ हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!