लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: रूस को जंग से हुआ है बड़ा नुकसान, रिपोर्ट में दावा- '3 लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए, 2,200 टैंक नष्ट'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 13, 2023 15:40 IST

अमेरिकी संसद को दी गई खुफिया विभाग की गोपनीय रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रूस को सैन्य वाहनों और हथियारों के मामले में भी बड़ा नुकसान हुआ है। कहा गया है कि अब तक रूसी पैदल सेना के 13,600 बख्तरबंद वाहन नष्ट हो चुके हैं। इसके अलावा रूस हथियारों के अपने भंडार का एक चौथाई से अधिक खो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट में किया गया दावारूस ने मौजूद 3,500 टैंकों में से लगभग 2,200 टैंक खो दिए यूक्रेन में लगभग 315,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं

Russia-Ukraine War: लंबे समय से यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे रूस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है। अमेरिकी खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार  फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में लगभग 315,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं। यह संख्या युद्ध से पहले की रूसी लड़ाकू सेना का लगभग 90 प्रतिशत है।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि  रूसी सेना ने संघर्ष शुरू होने से पहले अपने पास मौजूद 3,500 टैंकों में से लगभग 2,200 टैंक खो दिए हैं। यह रिपोर्ट तब सामने आई जब यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लॉदिमिर जेलेंस्की वाशिंगटन में थे और अमेरिकी कांग्रेस से  अमेरिकी फंडिंग को लेकर बात कर रहे थे। जेलेंस्की कांग्रेस को यह समझाने की कोशिश कर रहे थे कि रूस के साथ युद्ध निरंतर अमेरिकी फंडिंग के साथ जीता जा सकता है।

अमेरिकी संसद को दी गई खुफिया विभाग की गोपनीय रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रूस को सैन्य वाहनों और हथियारों के मामले में भी बड़ा नुकसान हुआ है। कहा गया है कि अब तक रूसी पैदल सेना के  13,600 बख्तरबंद वाहन नष्ट हो चुके हैं। इसके अलावा रूस हथियारों के अपने भंडार का एक चौथाई से अधिक खो चुका है। 

लंबे समय से जारी इस युद्ध में पिछले दो महीनों से कुछ शांति थी। रूस ने यूक्रेन पर हमलों में कमी लाई थी। लेकिन बीते 9 दिसंबर को रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर बड़ा हमला किया। जंग के नतीजों को लेकर दोनों ही पक्ष अडिग हैं। एक तरफ यूक्रेन कभी हार न मानने पर अड़ा है वहीं रूस का मानना है कि धीरे-धीरे जब यूक्रेन को मिलने वाला अमेरिका और पश्चिमी देशों का समर्थन समाप्त हो जाएगा तब यूक्रेन खुद सरेंडर कर देगा।

हाल ही में  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सेना को कम से कम 170,000 और सैनिकों को शामिल करने का आदेश दिया था जिसके बाद सेना की संख्या में इजाफा हुआ। इससे पहले अगस्त 2022 में पुतिन ने 137,000 सैनिकों को शामिल करने के आदेश दिए थे। 

रूस का कहना है कि  रूस की सीमा के निकट नाटो के संयुक्त सशस्त्र बल तैनात किए जा रहे हैं और अतिरिक्त हवाई रक्षा प्रणालियों के साथ ही हथियार तैनात किए जा रहे हैं। नाटो की सामरिक परमाणु बलों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इन सबके बीच रूस चुप चाप नहीं बैठ सकता।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनरूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?