लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: पुतिन के जंग के ऐलान के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कुछ शहरों में धमाके, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2022 10:06 IST

Russia-Ukraine war: रूस के सैन्य कार्रवाई करने के ऐलान के बाद यूक्रेन के कुछ शहरों में धमाकों की आवाज गुरुवार तड़के सुनी गई है। इसके कुछ वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन की राजधानी कीव सहित खारकीव (Kharkiv) और मैरियूपोल (Mariupol) में धमाके सुने गए।व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने के ऐलान के कुछ समय बाद ही ये धमाके सुने गए हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वे G-7 के नेताओं से बैठक के बाद अगला कदम उठाएंगे।

कीव: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद स्थिति और भयावह हो गई है। सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार व्लादिमीर पुतिन के ऐलान के कुछ समय बाद ही यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव (Kharkiv) में गुरुवार तड़के (स्थानीय के अनुसार) धमाकों की आवाज सुनी गई। यह शहर यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 480 किलोमीटर दूर है। 

इसके अलावा सीएनएन की एक रिपोर्ट में बताया गया कि राजधानी कीव में भी धमाके सुने गए हैं। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें अचानक तेज रोशनी नजर आती है। पूर्वी यूक्रेन के एक और शहर मैरियूपोल (Mariupol) में भी धमाके सुने गए हैं। 

इससे पहले पुतिन ने अचानक टीवी पर संबोधित करते हुए सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को अपने हथियार डालने की नसीहत भी दी है। पुतिन ने अन्य देशों को भी आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास 'के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।'

इस बीच पुतिन के संबोधन के कुछ देर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के ‘बिना उकसावे वाले और अकारण’ हमले के इरादे की निंदा की है। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी इसके लिए ‘रूस की जवाबदेही तय करेंगे।’ बाइडन ने कहा कि सात नेताओं के समूह (G-7) की बैठक के बाद गुरुवार को अमेरिकी लोगों से बात करने की उनकी योजना है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसव्लादिमीर पुतिनयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?