लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन को 37 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देगा अमेरिका, बाइडेन बोले- मैं वादा करता हूं कि हम कहीं नहीं जाने वाले

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 21, 2023 17:11 IST

जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए नए सहायता पैकेज का ऐलान किया है। इसके तहत बाइडेन ने यूक्रेन को 375 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने की बात कही है। जो बाइडेन ने कहा कि सैन्य सहायता पैकेज में गोला-बारूद, तोपखाने, बख्तरबंद वाहन और प्रशिक्षण शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुश्किल समय में अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए सामने आयाबाइडेन ने यूक्रेन को 375 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने की बात कहीएफ-16 जैसे लड़ाकू विमानों पर यूक्रेनी पायलटों को प्रशिक्षित भी करेगा अमेरिका

नई दिल्ली: यूक्रेन पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से रूसी हमले का सामना कर रहा है। रूसी हमले के कारण यूक्रेन भयंकर आर्थिक दिक्कतों का सामना भी कर रहा है। लेकिन मुश्किल समय में अमेरिका एक बार फिर यूक्रेन की मदद के लिए सामने आया है।

जापान के हिरोशिमा में विश्व नेताओं के जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की  के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध के दौरान यूक्रेन को मजबूत करने के लिए अमेरिका सभी जरूरी कदम उठाएगा। जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए नए सहायता पैकेज का ऐलान किया है। इसके तहत बाइडेन ने यूक्रेन को 375 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता देने की बात कही है। जो बाइडेन ने कहा कि सैन्य सहायता पैकेज में गोला-बारूद, तोपखाने, बख्तरबंद वाहन और प्रशिक्षण शामिल है।

बाइडेन ने एफ-16 जैसे चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों पर यूक्रेनी पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए सहयोगी और साझेदार देशों के साथ संयुक्त प्रयास के लिए अमेरिका के समर्थन पर चर्चा की। बाइडेन ने कहा कि पूरे जी-7 के साथ हम यूक्रेन के समर्थन में हैं। मैं वादा करता हूं कि हम कहीं नहीं जाने वाले। 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य सहायता मुहैया कराई हो। इससे पहले अमेरिका पैट्रियट मिसाइलें यूक्रेन को दे चुका है। अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली को  दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है। ये आसमान से आने वाले किसी भी खतरे को भांप सकती है। पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली से किसी भी मिसाइल और लड़ाकू विमान को हवा में ही मार गिराया जा सकता है। पैट्रियट को दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है।  वर्तमान में अमेरिकी सेना पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम के अलग-अलग वेरिएंट के 1100 से अदिक लॉन्चरों का इस्तेमाल करती है। इस एयर डिफेंस को अमेरिका के कई दोस्त देशों को भी निर्यात किया गया है। वर्तमान में पैट्रियट के अडवांस वेरिएंट 14 देशों की सेना में शामिल हैं। पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के एक लॉन्चर में चार मिसाइलें होती हैं।  इस सिस्टम को फायरिंग के लिए तैयार करने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे फायर करने के बाद आसानी से दूसरी जगह भेजा जा सकता है।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकायूक्रेनरूसArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट