लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए आई खुशखबरी, दूतावास ने कहा- अब बिना वीजा ले सकेंगे रोमानिया से भारत की विशेष उड़ान

By आजाद खान | Updated: March 2, 2022 07:23 IST

Russia Ukraine Crisis: आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन के संघर्ष को खत्म करने के लिए इन देशों के बीच आज फिर से दूसरी बार बातचीत होनी है।

Open in App
ठळक मुद्देरोमानिया से भारत आने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी आई है।रोमानिया में भारतीय दूतावास ने वहां से वीजा फ्री भारत आने की बात कही है। इस पर दूतावास ने बकायदा ट्वीट कर जानकारी दी है।

Russia Ukraine Crisis: रोमानिया में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यूक्रेन से निकासी के बाद रोमानिया से विशेष उड़ान लेने के लिये किसी भारतीय को वीजा की जरूरत नहीं है। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ हमें यूक्रेन से निकासी के बाद रोमानिया में अभी आश्रय लेने वाले भारतीय छात्रों से कुछ सवाल प्राप्त हुए हैं कि क्या कुछ दिनों के बाद वीजा की जरूरत के मद्देनजर वे वहां से बाहर नहीं निकल सकेंगे।’’ 

आपको बता दें कि मौजूदा रूस-यूक्रेन के संघर्ष के बीच कई भारतीय यूक्रेन से निकलकर रोमानिया में जा रहे हैं और वहां से भारत के लिए फ्लाइट ले रहे हैं। ऐसे में वहां मौजूद कुछ भारतीयों का यह सवाल था कि क्या रोमानिया के लिए वीजा लेना होगा, इस पर रोमानिया में भारतीय दूतावास ने स्पष्टीकरण दी है। 

क्या कहा है दूतावास ने

मामले में बोलते हुए दूतावास ने कहा, ‘‘हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि रोमानिया से विशेष उड़ान से बाहर निकलने के लिये वीजा की जरूरत नहीं है।’’ गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद युद्धग्रस्त देश का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है। 

यूक्रेन में हालात अभी भी ठीक नहीं है। इस संघर्ष को खत्म करने के लिए रूस-यूक्रेन के बीच आज फिर बातचीत होनी है, लेकिन रूसी सेना अभी भी रूकी नहीं है और हमले किए जा रही है। 

‘अपरेशन गंगा’ के तहत हो रही भारतीयों की देश वापसी

यूक्रेन के इन पड़ोसी देशों से विशेष विमान से भारतीयों को देश वापस लाया जा रहा है। इस अभियान का नाम ‘अपरेशन गंगा’ रखा गया है। आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोप के इस युद्धग्रस्त देश के खारकीव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल