लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस ने चीन से मांगे सैन्य हथियार, मीडिया रिपोर्ट्स में US अधिकारियों के हवाले से दावा

By विशाल कुमार | Updated: March 14, 2022 09:52 IST

चीन द्वारा रूस की वित्तीय मदद की पेशकश की संभावना राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए कई चिंताओं में से एक है। बाइडेन प्रशासन चीन पर रूसी दुष्प्रचार फैलाने का भी आरोप लगा रहा है जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना के लिए यूक्रेन पर रासायनिक या जैविक हथियारों से हमला करने का बहाना हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि चीन ने कैसे प्रतिक्रिया दी थी।आज अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चीन के शीर्ष राजनयिक से मुलाकात करेंगे।चीन ने रूस के हमले की निंदा नहीं की है और इसे हमला नहीं कहा है।

वाशिंगटन: बीते 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस ने चीन से सैन्य हथियार मांगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि किस तरह के हथियार का अनुरोध किया गया था या चीन ने कैसे प्रतिक्रिया दी थी।

फाइनेंसियल टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट अखबारों ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह रविवार को यह दावा किया है।

इस बीच, सोमवार को रोम में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिएची से मुलाकात तय है।

वार्ता से पहले, व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने चीन को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि वह रूस को वैश्विक प्रतिबंधों से सजा से बचने में रूस की मदद करने से बचें, जिसने रूसी अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, 'हम इसे आगे नहीं बढ़ने देंगे।

चीन द्वारा रूस की वित्तीय मदद की पेशकश की संभावना राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए कई चिंताओं में से एक है। बाइडेन प्रशासन चीन पर रूसी दुष्प्रचार फैलाने का भी आरोप लगा रहा है जो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना के लिए यूक्रेन पर रासायनिक या जैविक हथियारों से हमला करने का बहाना हो सकता है।

मानवाधिकार और कई अन्य मुद्दों को लेकर पश्चिमी सहयोगी देशों की सख्ती का सामना कर रहे रूस और चीन के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गए हैं।

चीन ने रूस के हमले की निंदा नहीं की है और इसे हमला नहीं कहा है, लेकिन बातचीत से समाधान की अपील की है।

बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक 596 नागरिकों की मौत हो चुकी है और कम से कम 1,067 लोग घायल हुए हैं। 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की ओर से रविवार को बताया गया कि मारे गए लोगों में से 43 और घायलों में 57 बच्चे शामिल हैं। कार्यालय ने बताया कि ज्यादातर नागरिकों की मौत भारी गोलाबारी और मिसाइल हमले के कारण हुईं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसचीनयूक्रेनUSAजो बाइडनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल