लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन विवाद से डरे रूस ने कहा, ट्रम्प-पुतिन की बातचीत न की जाए सार्वजनिक

By भाषा | Updated: September 28, 2019 13:11 IST

25 जुलाई को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गईरूस ने कहा है कि कूटनीतिक शिष्टाचार एक निश्चित स्तर पर गोपनीयता की मांग करता है

रूस ने अमेरिका से कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की फोन पर हुई बातचीत को सार्वजनिक न किया जाए। ट्रम्प और यूक्रेन के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत उजागर करने के बाद खड़े हुए विवाद के मद्देनजर रूस ने अमेरिका से यह आग्रह किया।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को पत्रकारों से, ‘‘ जहां तक फोन पर हुई बातचीत की लिखित प्रतिलिपि की बात है, मेरी मां ने मुझे सिखाया था कि दूसरे के पत्र पढ़ना बुरी बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह अशिष्ट है। उनके देशों द्वारा दो लोगों को शासन करने के लिए चुना गया है। कूटनीतिक शिष्टाचार एक निश्चित स्तर पर गोपनीयता की मांग करता है। ’’

गौरतलब है कि 25 जुलाई को वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गई। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपरूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट