रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मॉड्यूल लांच किया

By भाषा | Published: July 21, 2021 09:31 PM2021-07-21T21:31:47+5:302021-07-21T21:31:47+5:30

Russia launches module for space station | रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मॉड्यूल लांच किया

रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मॉड्यूल लांच किया

मास्को, 21 जुलाई (एपी) रूस ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए सफलतापूर्वक लैब मॉड्यूल लांच किया है। इसकी सहायता से क्रू के सदस्य और अधिक वैज्ञानिक अनुसंधान कर पाएंगे।

कजाखस्तान के बैकानूर में स्थित रूसी अंतरिक्ष स्थल से स्थानीय समयानुसार रात सात बजकर 58 मिनट पर ‘नौका’ मॉड्यूल को ले जाने वाले रॉकेट को रवाना किया गया।

यह मॉड्यूल 22 टन वजनी है और आठ दिन बाद आईएसएस से जुड़ जाएगा।

एपी नयी दिल्ली, 21 जुलाई राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना ईंधन उपलब्ध कराया। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, “फ्रांस के इस्त्रेस एयर बेस से उड़कर बिना रुके तीन राफेल विमान कुछ देर पहले भारत पहुंचे। हवाई मार्ग के बीच में सहायता देने के लिए यूएई वायु सेना को भारतीय वायु सेना धन्यवाद देती है।” इस खेप के आने के बाद अब भारत में पास 24 राफेल विमान हो गए हैं। राफेल जेट की नई स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयर बेस पर स्थित होगी। पहली राफेल स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर स्थित है। एक स्क्वाड्रन में 18 विमान होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Russia launches module for space station

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे