लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन के ड्रोन हमलों से भड़के रूस ने किया भीषण मिसाइल हमला, पूर्वी यूक्रेन में मची तबाही, 7 लोगों की मौत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 8, 2023 20:27 IST

रूस के इस हमले को हाल ही में किए गए यूक्रेनी ड्रोन हमलों का जवाब माना जा रहा है। यूक्रेन ने हाल ही में सी-ड्रोन से रूस से क्रीमीया को जोड़ने वाले अहम क्रेच ब्रिज पर हमला किया था। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पोक्रोव्स्क पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देड्रोन हमलों से भड़के रूस ने जबरदस्त पलटवार कियारूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पोक्रोव्स्क पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी कम से कम सात लोगों के मारे जाने की सूचना है

Russia-Ukraine war: यूक्रेन द्वारा हाल ही रूसी ठिकानों पर किए गए कई ड्रोन हमलों से भड़के रूस ने जबरदस्त पलटवार किया है। रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पोक्रोव्स्क पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं जिसमें कम से कम सात लोगों के मारे जाने की सूचना है। रूसी मिसाइल हमले की जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने दी है।

यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार पोक्रोव्स्क के एक होटल को रूसी मिसाइलों ने निशाना बनाया। इसमें होटल और एक अपार्टमेंट नष्ट हो गए। यूक्रेन पर रूस का ये भीषण हमला ऐसे समय हुआ है जब सऊदी अरब में दोनों देशों के बीच जंग को रोकने के प्रयास के लिए कई देशों के नेता जुटे थे और बैठक की गई थी।

पोक्रोव्स्क डोनेट्स्क शहर से लगभग 70 किमी (43 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है, जिस पर रूसी सेना का कब्जा है। यहां रूस ने पहले एक मिसाइल दागी। इसके थोड़ी देर बाद दो मिसाइलें और दागी गईं। बाद की दो मिसाइलें कस्बे पर तब गिरीं जब  बचावकर्मी पहली मिसाइल के पीड़ितों की तलाश कर रहे थे। हमले में पुलिस अधिकारियों और बचावकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। घायल हुए 30 से अधिक नागरिकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

हमले के बारे में बताते हुए डोनेट्स्क क्षेत्र के प्रमुख पावलो क्रिलेंको ने टेलिग्राम चैनल पर कहा कि पहले हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई और दूसरे हमले में आपातकालीन सेवाओं का एक अधिकारी मारा गया। सेना में काम करने वाले एक शख्स की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जो इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हुई हैं उनमें निजी घर, प्रशासनिक भवन, खानपान प्रतिष्ठान और एक होटल शामिल थे। 

रूस के इस हमले को हाल ही में किए गए यूक्रेनी ड्रोन हमलों का जवाब माना जा रहा है। यूक्रेन ने हाल ही में सी-ड्रोन से रूस से क्रीमीया को जोड़ने वाले अहम क्रेच ब्रिज पर हमला किया था। इसके बाद काला सागर में एक रूसी टैंकर को भी निशाना बनाया गया था। हमलों को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि जंग अब रूस की जमीन पर पहुंच रहा है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादमिसाइलव्लादिमीर पुतिनयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल