लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फिर सत्ता में लाने के लिए हस्तक्षेप कर रहा है रूस: खुफिया अधिकारी

By भाषा | Updated: February 21, 2020 17:30 IST

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार राष्ट्रपति इस सत्र में ट्रंप पर महाभियोग की जांच की प्रक्रिया की अगुवाई करने वाले डेमोक्रेटिक प्रमुख एडम शिफ की मौजूदगी से भी नाराज थे।

Open in App
ठळक मुद्देवाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि मैगुआयर डीएनआई के पद पर स्थाई रूप से नियुक्ति के लिहाज से पहली पसंद बने हुए थे खबरों के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट इस सूचना का इस्तेमाल उनके खिलाफ करेंगे।

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने एक ब्रीफिंग में सांसदों को चेतावनी दी है कि रूस डोनाल्ड ट्रंप को पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित कराने के लिए 2020 के प्रचार अभियान में हस्तक्षेप कर रहा है जिस पर नाराज हुए राष्ट्रपति ने अपने खुफिया प्रमुख को बदल दिया। अमेरिकी मीडिया ने यह खबर जारी की।

वाशिंगटन पोस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स ने गुरूवार को कहा कि ट्रंप को जब सदन की खुफिया समिति के साथ 13 फरवरी को हुए सत्र के बारे में पता चला तो उन्होंने राष्ट्रीय खुफिया इकाई डीएनआई के कार्यवाहक निदेशक जोसफ मैगुआयर पर नाराजगी जताई। खबर के मुताबिक मैगुआयर के सहयोगी शेल्बी पीयरसन ने सांसदों को बताया कि रूस ट्रंप की ओर से एक बार फिर अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है।

खबरों के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट इस सूचना का इस्तेमाल उनके खिलाफ करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार राष्ट्रपति इस सत्र में ट्रंप पर महाभियोग की जांच की प्रक्रिया की अगुवाई करने वाले डेमोक्रेटिक प्रमुख एडम शिफ की मौजूदगी से भी नाराज थे।

वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि मैगुआयर डीएनआई के पद पर स्थाई रूप से नियुक्ति के लिहाज से पहली पसंद बने हुए थे लेकिन ट्रंप ने जब गोपनीय चुनाव सुरक्षा ब्रीफिंग के बारे में सुना तो वह मैगुआयर से नाराज हो गये। ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि वह मैगुआयर की जगह जर्मनी में अमेरिका के राजदूत और अपने करीबी 53 वर्षीय रिचर्ड ग्रेनेल को जिम्मेदारी सौंप रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्परूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."