लाइव न्यूज़ :

कमला हैरिस, मार्क जकरबर्ग समेत 90 अमेरिकी और कनाडाई लोगों पर रूस ने लगाया ट्रैवल बैन, यूक्रेन की मदद से नाराज रूस ने उठाया यह कदम

By आजाद खान | Updated: April 22, 2022 09:09 IST

रूस ने अमेरिकी और कनाडाई देश के रक्षा अधिकारी, व्यापारिक नेता और पत्रकारों की यात्रा पर रोक लगा दी है। यह रोक अनिश्चित काल तक लागू रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने अमेरिकी और कनाडाई मूल के करीब 90 लोगों की यात्रा पर रोक लगा दी है। इसमें अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और मार्क जुकरबर्ग भी शामिल है। इस लिस्ट में रक्षा अधिकारी, व्यापारिक नेता और पत्रकारों पर भी शामिल है।

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia Ukraine war) के दौरान रूस ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग समेत कई लोगों की यात्रा पर रोक लगा दी है। रुस ने यह कदम तब उठाया है जब अमेरिका रूस पर लगातार प्रतिबंध लगाते जा रहा है और उसको आर्थिक रूप से कमजोर करते जा रहा है। रुस ने इन लोगों पर रोक इसलिए भी लगाई है क्योंकि अमेरिका यूक्रेन की लगातार मदद कर रहा है और उसे रूस के खिलाफ लड़ने के हथियार भी दे रहा है। आपको बता दें कि रूस ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया है उनमें अमेरिकी और कनाडाई मूल के करीब 90 लोग के नाम शामिल है। इस लिस्ट में दोनों देशों के रक्षा अधिकारी, व्यापारिक नेता और पत्रकार भी शामिल है।  

रूस ने गुरूवार को किया रोक का एलान

गुरूवार को रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस ने 29 अमेरिकियों और 61 कनाडाई लोगों की यात्रा पर रोक लगा दिया है। मंत्रालय के जरिए यह भी बताया गया है कि यह रोक अनिश्चित काल तक लागू रहेगा। इस प्रतिबंध में अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ एबीसी न्यूज टेलीविजन प्रस्तोता जॉर्ज स्टेफानोपोलोस, वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार डेविड इग्नाटियस और रूस-केंद्रित मेडुजा समाचार साइट के संपादक केविन रोथरॉक शामिल हैं। यही नहीं प्रतिबंधित लोगों की लिस्ट में अमेरिकी रक्षा अधिकारियों में पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी और उप रक्षा सचिव कैथलीन हिक्स को भी रखा गया है। 

फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग भी है लिस्ट में शामिल

रूस ने अपने देश में पहले से ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा रखा है, अब उसने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग पर भी रोक लगा दिया है। रूस इस बात से अमेरिका से नाराज है कि वह यूक्रेन की मदद कर उसे हथियार दे रहा है। यही नहीं अमेरिका द्वारा रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने को लेकर भी रूस ने यह कदम उठाया है। वहीं अगर कनाडाई लोगों की बात करें तो रूस ने प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और कनाडा के विशेष अभियान बल कमांडर स्टीव बोइविन के संचार निदेशक कैमरन अहमद पर भी रोक लगा दी है। इस पर रूस का कहना है कि इन लोगों ने रूस के खिलाफ काम किया है, इसलिए यह प्रतिबंध लगाए गए है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनUSAमार्क जकरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल